लॉकडाउन में ऐसे रखें दूध, ब्रेड, सब्जी, केले, कई दिन नहीं होंगे खराब
जानिए क्या हैं तरीके....

भोपाल। पूरी दुनिया इस समय कोरोना से लड़ रही है। इससे बचाव के लिए आने वाली 17 मई तक लॉकडाउन भी जारी है। जिसके चलते लोग अपने घरों में हैं। दुकाने कम खुलने के चलते लोग सामान भी स्टोर कर रहे हैं। इस समय खाने पीने की चीजों को स्टोर करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरुरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियां आ चुकी हैं। खाने की चीजों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए फ्रिज में रखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी कई ऐसी चीजें जो फ्रिज में रखे जाने पर भी खराब हो जाती हैं। इसमें ब्रेड, दूध, केले या अन्य खाने के चीजें शामिल हैं। लेकिन इन चीजों को भी खराब होने से बचा सकते हैं, जिसके लिए कुछ ट्रिक्स जानने की जरूरत है। जानिए कौन सी हैं वे ट्रिक्स...

- इन दिनों में ब्रेड को हमेशा प्लास्टिक या फॉइल पेपर में लपेट के फ्रिज में रखना चाहिए। इसके अलावा पॉलिथीन में ब्रेड के साथ अजवायन के पौधे को फ्रिज में रखने से इसे सूखने से बचाया जा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपको जरूर करना चाहिए क्योंकि ब्रेड को फ्रिज में रखने से वह बहुत जल्दी सूख जाती है।
- लॉकडाउन में दूध को लंबे समय तक चलाने के लिए उबाला जाता है या फ्रिज में रख दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यह फ्रिज में भी खराब हो सकता है। इसके लिए दूध में थोड़ा सा नमक डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें और फ्रिज में रखें।
- आपको बता दें कि केले को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं होता। केले को फ्रिज में केवल तभी रखा जाता है, जब वह खराब होने की स्थिती में हों। केले को फ्रिज में रखने से पहले इसके ऊपरी हिस्से पर पॉलिथीन लपेटकर रखें। इससे केला एक सप्ताह तक खराब नहीं होगा और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- पत्तेदार सब्जी या सलाद जल्दी मुरझा जाती है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने के लिए पत्तेदार सलाद को एक साफ कपड़े में लपेट कर रखें।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज