scriptअमीर बनने के लिए ही पैदा होते हैं ऐसे बच्चे! जानिये इन निशानों का रहस्य | these people born to become rich | Patrika News

अमीर बनने के लिए ही पैदा होते हैं ऐसे बच्चे! जानिये इन निशानों का रहस्य

locationभोपालPublished: Aug 19, 2018 07:57:45 pm

क्या आपके बच्चे के शरीर पर these people born to become rich भी है ये खास निशान…

become rich

ऐसे बच्चे पैदा ही अमीर बनने के लिए होते हैं, जानिये इन निशानों का रहस्य

भोपाल। आज के दौर में हर व्यक्ति खूब सारे पैसे कमा कर आर्थिक रूप से जल्द मालामाल होना चाहता है। इस दुनिया में लगभग हर व्यक्ति एक ख्वाब born to become rich देखता है कि वह जो चीज चाहे, उसको वह चीज खरीदने से पहले ज्यादा सोच विचार ना करना पड़े। यानी हर कोई बिना टेंशन के जिंदगी बिताना चाहता है जिसमें पैसे की कोई दिक्कत ना आए।
लेकिन इसके बावजूद जहां कई लोग पूरे जीवन एक एक रुपए के लिए परेशान रहते हैं,वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पैदा ही अमीर secret of these marks होने के लिए होते हैं। यानि जो भी वे काम करें बस पैसा उनपर बरसना शुरू कर देता है।
इस संबंध में ज्योतिष बीके श्रीवास्तव का कहना है कि समुद्र शास्त्र में व्यक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं। जिनके बारे में आज लोग कम ही जानते हैं। उनके अनुसार समुद्र शास्त्र आपके शरीर secret of these marks पर बने कई ऐसी निशानों तक के बारे में सटिक बातें बताता है, जिसके बारे में आम आदमी कल्पना तक नहीं कर सकता।
ज्योतिष श्रीवास्तव के अनुसार इसमें कई ऐसे रहस्य है जिन्हें जानकार आप हैरान हो जाएंगे। उनका कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि, इमानदारी से पैसे कमाने वाले लोगों को ज्यादातर काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर लोगों को कोई खास लाभ नहीं मिल पाता।
पर क्या आप जानते हैं कि कई लोग इस धरती पर पैदा ही अमीर बनने के लिए होते हैं। मतलब वे कहीं भी अपना हाथ अजमाएं हर जगह उनके हाथ पैसा ही आता है। यानि वह लोग सिर्फ पैदा born to become richही अमीर बनने के लिए होते हैं।
भले ही ये लोग भी और लोगों की तरह सामान्य ही होते हैं, लेकिन पैसा कमाने के मामले में इनके जैसा धन योग किसी और के पास नहीं होता।

इन पर होती है किस्मत मेहरबान…
ज्योतिष श्रीवास्तव के अनुसार ऐसे कुछ लक्षण है जो इन सामान्य लोगों को भी पैसे के मामले में विलक्षण born to become rich बना देते हैं। वहीं उनके इन लक्षणों से ही पता चलता है कि ये अमीर बन सकता है। जानकारों के अनुसार हमारे आपके सबके शरीर में कुछ खास निशान होते हैं, जिन पर कई बार हम ध्यान नहीं देते हैं। इन्हीं निशानों में से कुछ ऐसे निशान भी होते हैं जो बताते हैं कि ये इंसान पैदा होते ही राजयोग लेकर आया है।
मनुष्य के शरीर पर होने वाले इन निशानों के संबंध में ज्योतिष बीके श्रीवास्तव ने बताया कि इन निशानों born to become rich को पहचाने के लिए हल्की सी मेहनत करनी होती है, जिसके बाद लोगों के भाग्य में धन योग के बारे में पता लगाया जा सकता है। या हम खुद भी अपनी स्थिति देख सकते हैं।
शरीर पर ये निशान यानि राजयोग!
-जिस व्यक्ति के पैर में चक्र या कमल का निशान होता है वह बहुत धनवान होता है और ऐसे लोगों के पास काफी जमीन-जायदाद भी होती है।
-जिस व्यक्ति की हथेली के बीचो बीच तोमर, रथ, चक्र, बाण या ध्वज का निशान होता है ऐसे इंसान को भविष्य में शासन करने के अवसर मिलते रहते हैं।
-जिस व्यक्ति की हथेली के बीच में तिल होता है ऐसा व्यक्ति धनवान तो होता ही है, साथ में वह सामाजिक मानसम्मान का धनी भी होता है।
-जिन लोगों के पैरों के तलवे पर तिल होता है वो लोग बेहतरीन शासक बनते हैं। जिन लोगों की मध्‍यम अंगुली के ठीक नीचे मणिबंध तक फैली रेखा होती है, उसे हर तरह के सुख और यश की प्राप्ति होती है।
कुंडली में राजयोग का सुख…
जीवन में राजयोग का सुख बहुत ही कम लोगों को मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में राजयोग होता है, उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में कुछ खास तरह के निशान होते हैं उन्हें राजयोग का सुख मिलता है।
– ऐसे लोगों को राजयोग का सुख मिलता है जिनकी हथेली के बीचों बीच घोड़ा, मटका या मीनार का निशान बनता है। साथ ही जिस किसी का माथा चौड़ा और बड़ा होता है वह जीवन में उच्च पदों पर आसीन होता है।
– जिन लोगों के हथेली पर चक्र, कमल का फूल, रथ जैसे निशान बने हुए होते हैं उनके जीवन में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
– इसके अलावा अगर मणिबंध रेखा से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाकर मिले तो ऐसे व्यक्ति राजसुख भोगने का अधिकारी होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो