वहीं 11 मई को उनका बेटा एकलव्य यादव बाघंबरी मंदिर जेपी अस्पताल के पीछे अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी बाइक कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। दोनों ही वाहन मोहन यादव के नाम पर हैं इसलिए उन्होंने वाहन चोरी की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस अबतक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी।
भजिए खाने के बाद आरोपी ने झपट ली बुजुर्ग महिला की चेन
भोपाल. पिपलानी में एक बदमाश ने चाय-नाश्ते का होटल चलाने वाली महिला से लूट कर दी। आरोपी ने पहले तो होटल में नाश्ता किया और फिर जैसे ही महिला मटके में पानी भरने के लिए झुकी तो आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय प्रेमबाई राय शिव नगर पिपलानी में रहती हैं। वह आनंद नगर में चाय-नाश्ते का होटल चलाती हैं। रविवार सुबह करीब साढ़़े 5 बजे वह दुकान पहुंच गई और भजिए बनाने लगीं। करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक आया और उनसे भजिए मांगे। नाश्ता करने के बाद युवक ने बुजुर्ग को 50 का नोट दिया। महिला उसे 20 रूपए लौटाने के बाद पानी का मटका भरने लगी तभी युवक ने उनके गले से एक तोले की सोने की चेन झपट ली।

कॉलोनी के रास्ते फरार हो गया आरोपी
महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही आरोपी बाइक से दीप मोहिनी कॉलोनी की तरफ भाग निकला। बुजुर्ग ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोपी ने गमछे से मुंह ढांक रखा था और बाइक में नंबर प्लेट में नंबर भी नहीं था।