scriptवीवीआईपी एरिया में मंत्री बंगले में चोरी, सीएम समेत कई दिग्गजों के सरकारी आवास हैं यहां | thieves took LED from the house of minister meena singh | Patrika News

वीवीआईपी एरिया में मंत्री बंगले में चोरी, सीएम समेत कई दिग्गजों के सरकारी आवास हैं यहां

locationभोपालPublished: Feb 17, 2021 03:40:50 pm

Submitted by:

Manish Gite

राजधानी के वीवीआईपी क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का धावा, इस बार मंत्री मीना सिंह के बंगले में चोरी…।

minister.jpg

 

भोपाल। राजधानी का सबसे सुरक्षित और वीवीआईपी क्षेत्र माना जाने वाला 74 बंगला सुरक्षित नहीं हैं। इस क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने एक बंगले पर धावा बोला। यह बंगला आदिमजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह का है। यहां से चोरी एलईडी चुरा ले गए।

 

गौरतलब है कि 74 बंगला क्षेत्र में मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, पुलिस के आला अधिकारी समेत कई आईएएस और आईपीएस रहते हैं। हर बंगले में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं।

 

प्रदेश की आदिमजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के बंगले में बुधवार सुबह चोरी की घटना का पता चला। इस बंगले से मंगलवार देर रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रात 11 बजे तक सुरक्षाकर्मी एलईडी देख रहे थे, इसके बाद एलईडी गायब था। बुधवार को जब चोरी की घटना का पता चला तो टीटी नगर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पिछली रात में बंगले के आसपास से गुजरने वालों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि 74 बंगला क्षेत्र के बंगलों में सैकड़ों चंदन के पेड़ हैं, इसे लेकर भी यह चोरों के निशाने पर रहता है।

 

PWD मंत्री के बंगले से चंदन के पेड़ काटे

दिसंबर में ही 74 बंगले में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले में चोरों ने धावा बोला था। चोर कमरे में नहीं घुस सके तो परिसर में लगे चंदन के पेड़ ही काट दिए। हालांकि संत्री के देखने के बाद चोर भाग गए थे। इस मामले में भी टीटी नगर पुलिस छानबीन कर रही है।

 

PWD मंत्री के बंगले का ताला तोड़ा, बगीचे से चंदन के पेड़ काटे, कांग्रेस ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

74 बंगला क्षेत्र में अक्सर होने वाली चोरी पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। धनोपिया ने कहा था कि मंत्री के बंगले में चोरी होना मतलब प्रदेश में कानून-व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है और सरकार को कोई फिक्र भी नहीं है, कितनी शर्म की बात है।

 

पहले भी कई बार हुई चोरी की वारदात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो