scriptG20 देशों के डेलिगेट्स भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया उद्घाटन | 'Think-20' Two-day meet under G20 in Bhopal | Patrika News

G20 देशों के डेलिगेट्स भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया उद्घाटन

locationभोपालPublished: Jan 16, 2023 11:56:15 am

Submitted by:

Manish Gite

Inaugural Session- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया जी20 के अंतर्गत होने वाली थिंक 20 का उद्घाटन…।

g20-21.png

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में विश्व के शक्तिशाली जी-20 देशों की थिंक-20 इवेंट सोमवार सुबह शुरू हो गया। देश-विदेश से आए डेलिगेट्स उत्साह के साथ इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस अहम बैठक में विश्व के तमाम मुद्दों पर मंथन होगा।


भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन पर दुनियाभर की निगाह लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक का उद्घाटन किया। इस आयोजन की थीम है ‘थिंक 20’ गवर्नेंस विद लाइफ, वैल्यू एंड वेल बीइंग। इसके तहत ‘पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य और सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन’ विषय पर देश-विदेशों के थिंकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

 

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की संस्था रिसर्च एंड एनफार्मेशन सिस्टम फार डेवलपिंग कंट्रीज की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक 300 से अधिक मंत्री, बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ कई सत्रों में अलग-अलग विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर और खजुराहो में भी जी-20 समूह की अहम बैठकें होने वाली है। दो दिनों तक चलने वाले आयोजन के लिए 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इनमें 94 अंतरराष्ट्रीय, देश के 115 और100 से अधिक स्थानीय प्रतिभागी भी सामिल हैं।

 

 

https://twitter.com/hashtag/Think20?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Live Updates

 

11.50 AM

मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यावरण, आर्थिक, सामाजिक समेत टेक्नालाजी के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किया। चौहान ने कहा कि हम शांति के पक्षधर हैं। युद्ध नहीं शांति चाहते हैं। हम कमजोर को भी आगे लाने का काम करते हैं। जी20 के साथ ही जी-7 बने हुए हैं, लेकिन इन संगठनों में पूरी दुनिया के देश क्यों नहीं आ जाएं। हमने सभी को बांट रहा है। चौहान ने सभी डेलिगेट्स को ट्राइबल म्यूजिम, सांची और भीम बैठिका की गुफाएं देखने का भी आग्रह किया। हमारा मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट भी है। हमारे भोपाल में तो टाइगर सड़क पर आ जाते हैं। कई बार उनसे शैकहैंड करने की नौबत आ जाती है।

10.50 AM

चौहान ने कहा कि हमारे राज्य में सेक्स-रेशो गड़बड़ाया था। हमारे सरकार की योजना से यह बेलेंस हो रहा है। यहां बेटियों को सम्मान और कई योजनाओं में सामिल किया गया है।

10.45 AM

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम प्रकृति की पूजा करते हैं। छोटे-छोटे कामों से स्थिति को सुधार सकते हैं। हम पानी को बचाने का भी काम करते हैं। सभी को मिलकर प्रकृति का दोहन करना चाहिए, शोषण नहीं करना चाहिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया थिंक 20 की बैठक का उद्घाटन। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी।

 

10.15 AM

शिवराज सिंह ने बताया थीम के बारे में

मुख्यमंत्री ने हर दिन पेड़ लगाने के बारे में सभी को बताया। उन्होंने सभी से हर दिन पेड़ लगाने का आग्रह किया। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने ‘जी 20’ की जो थीम रखी है वो है- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर। और यदि फ्यूचर को ठीक रखना है, धरती को भी सुरक्षित रखना है तो पेड़ लगाना जरूरी है। यह हम ग्लोबल गार्डन बना रहे हैं। यह पहल पर्यावरण के लिए की गई है।

 

9.50 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा कि जी20 की भोपाल में आज अहम बैठक है और दुनियाभर से इंटेलेक्चुअल, थिंकर्स आज मध्यप्रदेश में है। आज ऐसा लग रहा है कि जैसे भोपाल कैपिटल आफ इंटेलेक्चुअल हो गई है। मैं सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं।

 

9.45 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रेस ब्रीफिंग।

9.30 AM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेशों से आए डेलिगेट्स के साथ पौधरोपण किया।

9.00 AM
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में यह अहम बैठक होने वाली है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h9sc1
यह भी पढ़ेंः

G-20 की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में भी, कई देशों के 170 मंत्री और डेलिगेट्स आ रहे हैं

कार्यक्रम में G 20 के चीफ कोआर्डिनेटर हर्ष वर्धन श्रींगला, इंडोनेशिया के राष्ट्रीय विकास योजना मंत्रालय में राजनीतिक, सुरक्षा, कानून और रक्षा मामलों के उपमंत्री डा. स्लैमेट सोएदरसोनो, भारत में नीदरलैंड के राजदूत एचई मार्टन वादेन बर्ग और जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय सहयोग संस्था में आर्थिक सहयोग और विकास के प्रमुख और मंत्री उवे गेहलेन प्रमुख रूप से मौजूद हैं।

इंतजाम में कमी न हो

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति प्रमुख सचिव शिवसेखर शुक्ला और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने अतिथियों के स्वागत, सत्कार, सुविधाएं और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो