scriptकोरोना का बड़ा अटैकः 4 हजार से अधिक नए मामले, 227 पुलिसकर्मी भी संक्रमित | Third Wave Of Corona, madhya pradesh corona update 13 january | Patrika News

कोरोना का बड़ा अटैकः 4 हजार से अधिक नए मामले, 227 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

locationभोपालPublished: Jan 13, 2022 02:22:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

Third Wave Of Corona- पुलिस डिपार्टमेंट पर कोरोना का बड़ा हमला…। 227 पुलिसकर्मी संक्रमित…।

corona11.jpg

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमित। आप भी रखें अपना ध्यान।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में 4 हजार से अधिक संक्रमित आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है, वहीं 227 पुलिस के जवान भी संक्रमित हो गए हैं। हर दिन बढ़ रहे संक्रमण का असर पुलिस ड्यूटी में तैनात जवानों पर पड़ रहा है।

 

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। आलम यह है कि जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, पुलिस कर्मियों को भी चपेट में लेते जा रहा है। बीते 24 घंटों में 80 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इन्हें मिलाकर अब 227 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में है।

 

 

 

https://twitter.com/hashtag/Corona?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आंकड़ों की बात करें तो पिछले 12 दिनों से लगातार संक्रमण बढ़ रहा है, इसमें 48 पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 9 पुलिसकर्मी भोपाल जिले में हैं। जबकि बाकी 39 पुलिसकर्मी अलग-अलग विभागों में पदस्थ हैं। इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का संक्रमण की चपेट में आना कानून व्यवस्था पर भी असर दिखा सकता है।

 

 

यह है ताजा स्थिति

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने प्रदेश में बढ़ रही पुलिसकर्मियों के आंकड़े की पुष्टि की है। मिश्र ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में #Corona के 4037 नए पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 80 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 227 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16%‌ व रिकवरी रेट 96.37% है। कोरोना के कुल एक्टिव केस 17,657 हैं।

वैक्सीन ही बचाव है

इधर, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन ही बचाव है। इसी के दम पर लड़ाई जीती जा सकती है। वैक्सीनेशन के कारण तीसरी लहर में संक्रमण इतना घातक नहीं है, जितना दूसरी लहर में था। सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना है। वैक्सीन सफल भी है, सुरक्षित भी है और इससे फायदा ही होगा, नुकसान नहीं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x832mro
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो