scriptडॉक्टरों की भर्ती में MP का ये जिला होगा प्राथमिकता पर! चिल्ड्रन वार्ड के लिए भी मिलेगा फंड | This district will be on the priority in recruitment of doctors at MP | Patrika News

डॉक्टरों की भर्ती में MP का ये जिला होगा प्राथमिकता पर! चिल्ड्रन वार्ड के लिए भी मिलेगा फंड

locationभोपालPublished: Sep 20, 2019 02:39:39 pm

जिला अस्पताल का निरीक्षण: स्वास्थ्य व जेल विभाग के सचिव ने किया अस्पताल का निरीक्षण, परिसर में रोपे दो पौधे…

checking_1.jpg
भोपाल। मध्य प्रदेश के किसी एक जिले के अस्पताल में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश की जरूरत के हिसाब से लगभग 55 फीसदी डॉक्टर कम हैं। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है और अभी करीब 1000 डॉक्टरों की जो भर्ती होनी है, उसमें अशोकनगर जिले को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
यह बात जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व जेल विभाग के सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव राजीव चंद दुबे ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुछ चीजों के लिए कलेक्टर को बताया है। इसमें वेटिंग हाल बनवाने के लिए कहा है और चिल्ड्रन वार्ड में स्पेस की कमी है। इसके लिए यदि दूसरी जगह हो तो फंडिंग की जाएगी। ताकि स्पेस अधिक हो सके।
प्रमुख सचिव को सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचना था, लेकिन वे 1.20 बजे अस्पताल पहुंचे और लगभग 2.15 बजे निरीक्षण कर वापस लौट गए। इस एक के रैपिड निरीक्षण में उन्होंने पंजीयन विंडो पर पंजीयन की जानकारी ली और इसके बाद आयुष्मान भारत योजना का जायजा लिया।
उन्होंने इमर्जेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बर्न वार्ड, रसोई, ट्रामा सेंटर में महिला एवं पुरुष जनरल वार्ड, मेटर्निटी वार्ड, पैथोलॉजी लेब, ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा, सीएमएचओ डॉ. जेआर त्रिवेदिया, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, एसडीएम सुरेश जादव, तहसीलदार इसरार खान सहित अन्य कर्मचारी व डाक्टर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गार्डों ने अपनी वेतन को लेकर प्रमुख सचिव को आवेदन भी सौंपा। जिस पर कार्रवाईके लिए प्रमुख सचिव ने कलेक्टर को निर्देश दिए।इसके बाद वे विभिन्न विभागों की बैठक के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए।
जेल व्यवस्थाओं को देखा
जिले के प्रभारी सचिव जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बैरक, पुरूष बैरक क्रमांक 1,2 व 3 का निरीक्षण किया। कैदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कैदियों से खाना, इलाज, दवा की उपलब्धता एवं मेडिकल चैकअप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल में वीसी कक्ष व किचिन का भी निरीक्षण किया।
विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की
जिले के प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि अब हर महीने समीक्षा की जाएगी। जिले के विकास के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर भेजें। फसल ऋण माफी के द्वतीय चरण के लिए आवश्यक कार्रवाईसुनिश्चित करें और अति वर्षा से खराब हुई सड़कों की मरम्मत का करवाया जाए।
उन्होंने ग्राम मोहरीराय की पुलिया ऊंची कराने का प्रस्ताव भेजने और शिक्षक विहीन शालाओं की सूची तत्काल उपलब्ध करवाने के के निर्देश भी दिए। साथ ही चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना के तहत राजघाट से लिफ्ट करने पर लाभान्वित होने वाले 171 गांवो की सूची भी मांगी। बैठक में स्वास्थ्य, श्रम, कृषि, नगरीय निकाय, खनिज विभाग तथा पीएचई विभाग की समीक्षा की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो