महाराजश्री ने भक्तमाल का महत्व बताते हुए बताया कि यह सद्ग्रंथ चार लोगों को बताया है, जिसमें भक्त, भक्ति, भगवंत और गुरु है। कहने को चार अलग-अलग है, लेकिन मूल रूप से चारों एक ही है। उन्होंने कहा कि जो भूत प्रेत की पूजा करता है, उसका चरित्र, वाणी, भूत प्रेतों की तरह हो जाती है, जो भगवान की पूजा करता है, उसका चरित्र, वाणी भगवान जैसी दिखाई देने लगती है। आजकल के युवा टीवी के हीरो को हीरो मानते हैं, लेकिन वे तो नकली हीरो है। असली हीरो तो माता, पिता और गुरु है।
चित्र नहीं चरित्र खींचो
भ क्तमाल कथा के आखिरी दिन आयोजन स्थल और पंडाल के अंदर प्रवेश पाने के लिए धक्का मुक्की हो रही थी। कथा के शुभारंभ के पूर्व कई कार्यकर्ता भी बार-बार मंच पर जा रहे थे। इसे लेकर महाराजश्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि व्यास पीठ की मर्यादा बनाए रखे। यह रंगमंच या राजनेताओं का मंच नहीं है कि एक माला दस बार पहना दी जाए। इसलिए फोटो, चित्र नहीं चरित्र खीचो।

खचाखच भरा रहा आयोजन स्थल
इस मौके पर आयोजन स्थल खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। आलम यह था कि मुख्य पंडाल के बजाय आसपास और पंडाल लगाए गए थे।पूरे मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ थी, बाउंड्रीवाल, सड़कों के डिवाइडरों, चाय नाश्ते की दुकानों के सामने बैठकर भी श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे थे।

भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
अमरनाथ यात्रा निर्विघ्न हो, इसके लिए शिव भक्तों ने इंद्रपुरी स्थित महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर पं. गिरीश मिश्रा ने विधि विधान, मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने यात्रियों की प्राकृतिक आपदा ,उग्रवाद एवं आतंकवाद से रक्षा एवं देश , प्रदेश की सुख शांति के लिए कामना की।