scriptकमलनाथ के इस मंत्री ने कहा कि पैर नहीं छुआएंगे | This minister of Kamal Nath said that the feet will not be touched | Patrika News

कमलनाथ के इस मंत्री ने कहा कि पैर नहीं छुआएंगे

locationभोपालPublished: Oct 13, 2019 08:10:02 am

— मंत्री बंगले में लगी सूचना चर्चा का केन्द्र

bhopal

bhopal

भोपाल। राजनीति में नेताओं के आर्शीवाद से उनके समर्थक आगे बढते हैं। इसमें चरणवंदना करने वालों की भी कमी नहीं है। नेता हों और चरण वंदना न हो,ऐसा हो नहीं हो सकता। और यदि कोई नेता चरणवंदना से ही परहेज कर ले तो आश्चर्य होना स्वभाविक है। कमलनाथ सरकार के एक मंत्री इसी कारण सुर्खियों में आए हैं क्योकि उन्होंने अपने सरकारी बंगले पर नोटिस लगा दिया है कि कोई पैर न छुए। ये हैं राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह।
डॉक्टर साहब ने बंगले में कार्यालय के मुख्यद्वार पर यह नोटिस लगा दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया यह तो वे ही जानें लेकिन इस नोटिस ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।

सरकार के वरिष्ठ मंत्री है गोविंद सिंह —
गोविंद सिंह कमलनाथ सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन के साथ सहकारिता विभाग की भी जिम्मेदारी है। 7वीं बार के विधायक गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सरकार में भी वे कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे दिग्विजय सिंह के करीबी भी माने जाते हैं।
दिग्विजय भी जारी कर चुके हैं गाइडलाइन —

दिग्विजय सिंह भी कुछ इसी प्रकार की गाइड लाइन जारी कर चुके हैं। उन्होंने तय किया है कि वे किसी भी कार्यक्रम या समारोह में मंच पर नहीं बैठेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथी होने के बाद भी मंच के नीचे ही उनकी कुर्सी लगाई जाएगी। बैनर-पोस्टर में तस्वीर लगाने या उनके नाम की नारेबाजी करने को भी उन्होंने मना किया है। उन्होंने स्वागत-सत्कार न करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो