script10 मिनट में बाघ ने 4 बार किया हमला, फिर चार साथियों की तरकीब आई काम और बची सुनील की जान | Tiger attack on youth in bhopal forest area | Patrika News

10 मिनट में बाघ ने 4 बार किया हमला, फिर चार साथियों की तरकीब आई काम और बची सुनील की जान

locationभोपालPublished: Apr 17, 2019 05:53:48 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

10 मिनट में बाघ ने 4 बार किया हमला, फिर चार साथियों की तरकीब आई काम और बची सुनील की जान

tiger attack, bhopal
भोपाल. अगर किसी इंसान के सामने अचानक से बाघ आ जाए तो उसके होश उड़ जाते हैं। लेकिन भोपाल के बैरसिया रेंज में एक किशोर पर जब बाघ ने हमला किया तो वह डरा नहीं बल्कि डंटा रहा। फिर पीछे खड़े साथियों की तरकीब काम आई और किशोर की जान बच गई।
भोपाल वन मंडल की बैरसिया रेंज में बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ बकरी चराने गए एक किशोर पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें उसके शरीर पर कई गहरे घाव हुए हैं। घायल किशोर का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है। किशोर का इलाज वन विभाग अपने खर्चे पर करवा रही है।
दरअसल, केकड़िया गांव के 17 वर्षीय किशोर सुनील चौहान भिलाला अपने चार और साथियों के साथ घर से बकरी चराने के लिए भानपुर सर्किल की चीचली बीट के जंगल में गया था। इस दौरान ये लोग बाघ के मूवमेंट वाले इलाके में पहुंच गए। वहां से कुछ दूरी पर स्थित गुफा में बाघ आराम कर रहा था।
इनलोगों को देख पहले बाघ ने दहाड़ा लेकिन इन्हें सुनाई नहीं दी। तभी सबसे आगे चल रहे सुनील पर बाघ ने हमला कर दिया।

साथियों ने किया शोर
जेपी अस्पताल में इलाजरत सुनील ने बताया कि बाघ ने उसके ऊपर 3 से 4 बार हमला किया। इस दौरान वह बचने के लिए 10 मिनट से ज्यादा वक्त तक संघर्ष करता रहा। बाघ को सुनील पर लगातार वार करता देख उसके साथी चिल्लाए तो बाघ वहां से भाग गया। बाघ के हमले में सुनील के शरीर पर कई हिस्सों में चोट आई है।
वन विभाग के लोग ले गए अस्पताल
बाघ के हमले के बाद सुनील घर पहुंचा और इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। सुनील का भाई केकड़िया इलाके में ही वन विभाग का चौकीदार है। उसने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद अधिकारी उसे अपनी गाड़ी से ही इलाज के लिए ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो