scriptTiger living in MANIT campus caught on infra-red camera | अचानक कैमरे के सामने आया बाघ, तब कहीं जाकर अब भी उसके मैनिट परिसर में होने की हुई पुष्टि | Patrika News

अचानक कैमरे के सामने आया बाघ, तब कहीं जाकर अब भी उसके मैनिट परिसर में होने की हुई पुष्टि

locationभोपालPublished: Oct 09, 2022 03:50:28 pm

- बाघ के नए पगमार्क से उसके मूवमेंट का पता चल रहा है।
- रात तीन बजे घूमता हुआ इंफ्रा रेड कैमरे में हुआ कैद।

tiger_in_manit_campus_is_prove.png
,,

भोपाल। टाइगर (Tiger) अभी मैनिट परिसर (MANIT campus) में ही है। शुक्रवार रात तीन बजे वह इंफ्रा रेड कैमरे (infra-red camera) में कैद हुआ है। अभी तक वह तीन गायों का शिकार कर चुका है। उसने एक शिकार को पूरा खाया भी। शनिवार को वन विभाग डीएफओ आलोक पाठक ने टीम के साथ मैनिट परिसर (MANIT campus) में निरीक्षण किया। यहां पूरे खाया हुआ शिकार मिला। बाघ (Tiger) के नए पगमार्क भी मिले। इससे उसके मूवमेंट का पता चल रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.