भोपाल

टिक-टॉक पर फांसी का बना रही थी लाइव वीडियो, अचानक घटी ये घटना, हुई मौत , देखें वी डियो

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

भोपालSep 24, 2019 / 12:12 pm

Amit Mishra

भोपाल। एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि शाम को वह अपने मायके से लौटी थी। मायके से लौटने के बाद उसने पति को कहा कि मोबाइल छोड़ जाओ। टिक-टॉक एप पर वीडियो बनाना हैं। अंदेशा है कि टिक-टॉक एप पर फांसी का लाइव वीडियो बनाने के फेर में यह हादसा हो गया, चूंकि मोबाइल फंदे पर लटकी लाश के पीछे फर्श पर पड़ा मिला। सुबह भी उसने पति के लिए एक टिक-टॉक वीडियो बनाया था। जांच के लिहाज से पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है।


29 मई 2019 को उसकी शादी हुई थी
एएसआई भारत मीणा ने बताया कि 19 वर्षीय शिवानी उर्फ सुरेखा पति पंकज बाघमारे लेबर कॉलोनी इंद्रपुरी में रहती थी। सोमवार रात 8 बजे वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसका पति घर पहुंचा। पति पंकज पीओपी का काम करता है, 29 मई 2019 को उसकी शादी हुई थी।

शाम 5 बजे अपने मायके से ससुराल आई
बताया गया है कि वह शाम 5 बजे अपने मायके से ससुराल आई। ससुराल आने पर उसने पति से कहा कि मोाबइल छोड़ जाओ, टिक-टॉक एप पर वीडियो बनाना है। शाम 6 बजे पंकज मोबाइल छोड़कर निकल गया। जब रात 8 बजे घर पहुंचा, तो वह फांसी पर लटकी मिली। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस की तफ्तीश और बयानों के बाद स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए हमीदिया भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

शादी के तीन महीने बाद ही युवक ने फांसी लगाकर दी जान
इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि लखन जाटव पिता कालूराम जाटव (27) श्मशाबाद विदिशा का रहने वाला था। लखन सुभाष कॉलोनी, में रहकर दशहरा मैदान के पास रिश्तेदार की दुकान पर काम करता था। लखन के साथ उसकी पत्नी और मां समेत छोटा भाई भी रहता था।


कमरे में फांसी लगा ली
उसकी पत्नी और मां बाहर थे। शाम करीब 5 बजे लखन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी और मां जब घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पता चला कि लखन ने फांसी लगा ली है। लखन की पूर्व पत्नी की डिलेवरी के दौरान मौत हो गई थी। तीन महीने पहले ही लखन ने दूसरी शादी की थी।

Home / Bhopal / टिक-टॉक पर फांसी का बना रही थी लाइव वीडियो, अचानक घटी ये घटना, हुई मौत , देखें वी डियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.