भनोट ने कहा कि बदलाव के साथ जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। तीसरी बार के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया बोले- पहली बार कांग्रेस सरकार के समय में सदन के अंदर मेरा जन्मदिन मनाया गया। वे नारियल फोड़कर विधानसभा के अंदर आए।
नरयावली भाजपा विधायक प्रदीप लारिया बोले- उनकी जीत के साथ एक मिथक टूट गया। अब तक जिस पार्टी का विधायक नरयावली से जीता उसके दल की सरकार बनी, लेकिन इस बार वे तो जीत गए, सरकार भाजपा की नहीं बन पाई।
नरोत्तम की भूमिका में नजर आए जीतू
सदन के अंदर खेल मंत्री जीतू पटवारी उस सीट पर बैठे जहां नरोत्तम मिश्रा बैठा करते थे। जीतू भी वही भूमिका निभाते नजर आए। उनके बैठने का अंदाज भी कुछ वैसा ही रहा।
सदन के अंदर खेल मंत्री जीतू पटवारी उस सीट पर बैठे जहां नरोत्तम मिश्रा बैठा करते थे। जीतू भी वही भूमिका निभाते नजर आए। उनके बैठने का अंदाज भी कुछ वैसा ही रहा।
रमा बाई ने दिखाईं सीएम को आंखें
मंत्री बनने की मांग पर अड़ी बसपा विधायक रमा बाई सदन के अंदर सीएम कमलनाथ को आंखें दिखाती नजर आईं। वे सीएम की सीट पर पहुंचीं और बात करने लगीं। कमलनाथ ने उन्हें आश्चर्य से देखा।
राज्यवर्धन को मनाया
सदन में कमलनाथ ने मंत्री न बनने से नाराज राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को मनाया। राज्यवर्धन देर तक कमलनाथ के बगल में बैठे रहे। उनके साथ डॉ. गोविंद सिंह बैठे थे। उनसे बात करते हुए राज्यवर्धन खुश नजर आए।
संजय पाठक ने सीएम से बढ़ाई पींगें
भाजपा विधायक संजय पाठक मुख्यमंत्री कमलनाथ से पींगें बढ़ाते नजर आए। पाठक शपथ लेने के बाद सीएम की कुर्सी तक पहुंचे और उनसे बात करने लगे। इस मौके पर एनपी प्रजापति और गोविंद सिंह भी बैठे हुए थे। पाठक ने पिछले चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था और उपचुनाव जीतकर मंत्री भी बन गए थे।

इधर, राजनाथ सिंह के प्रोटोकॉल में नहीं पहुंचा प्रदेश का कोई मंत्री:-
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सोमवार को भोपाल आगमन पर उनके स्वागत के लिए कमलनाथ सरकार का कोई मंत्री स्टेट हेंगर पर नहीं पहुंचा। प्रोटोकॉल के हिसाब से केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री को पहुंचना होता है।

राजनाथ सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए भोपाल पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को बधाई देने देर शाम जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके बंगले पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने उनके सामने अपनी अपत्ति जताई।
इस पर दिग्विजय सिंह ने स्वीकार किया कि यह चूक हुई है, वे सरकार के संज्ञान में लाकर भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए कहेंगे।
भार्गव का कहना है कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि केंद्रीय गृह मंत्री को रिसीव करने नहीं पहुंचा था। सरकार को प्रोटोकॉल का महत्व समझना चाहिए।
भार्गव का कहना है कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि केंद्रीय गृह मंत्री को रिसीव करने नहीं पहुंचा था। सरकार को प्रोटोकॉल का महत्व समझना चाहिए।