scriptमानसून जाते ही ठिठुरने लगा राज्य, इस बार पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड! | time would going to be cold as soon as monsoon started chill | Patrika News

मानसून जाते ही ठिठुरने लगा राज्य, इस बार पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड!

locationभोपालPublished: Oct 13, 2019 04:51:12 pm

Submitted by:

Faiz

मानसून जाते ही मध्य प्रदेश में पड़ने लगी है ठंड मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है।

weather news

मानसून जाते ही ठिठुरने लगा राज्य, इस बार पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड!

भोपाल/ मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की विदाई होते ही ठंड ने दस्तक दे दी है। जानकार मानते हैं कि, दीपावली के बाद फिजा में ठंड घुलती है, लेकिन इस बार ठंड का अहसास दिवाली से 15 दिन पहले ही होने लगा है। पिछली दो रातों से खुले इलाकों में रात होते होते आसमान पर कोहरे की चादर विछ जाती है, जिसके कारण ठंड का अहसास बढ़ने लगता है। शनिवार को जहां न्यूनतम तापामन में 1.7 की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आ रही गिरवाट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार दिवाली तक मौसम पूरी तरह करवट ले लेगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- चाणक्य की बताईं ये 5 बातें जिसने भी अपने जीवन में उतार लीं उसे कोई भी नहीं कर सकता परास्त


मानसून जाते ही बढ़ी ठंड

जिस तरह प्रदेश और खासतौर पर राजधानी भोपाल में इतिहास की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। ठीक उसी तरह इस बार सर्दी भी अपना एक अलग रिकॉर्ड कायम कर सकती है। इसका कारण ये है कि, ऐसा पहली बार हुआ है कि, मानसून की विदाई के पहले दिन से मौसम के तेवर बदल गए हैं। बता दें कि, मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार दिन में ही मानसून के प्रदेश से विदा होने की घोषणा की है और शुक्रवार रात को ही सीजन का सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। शुक्रवार शाम शहर में बारिश होने से भी ठंडक बढ़ी थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पूर्वी रहा। हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत में कुछ जगह बर्फबारी की वजह से भी यहां ठंडी हवा आ रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- क्या आप भी बार बार नस चढ़ने से हैं परेशान? इस उपाय से सिर्फ एक सेकेंड में मिलेगा आराम


अचानक गिरा तापमान

बात ठंड की दस्तक की करें तो इस बार शुक्रवार की रात इस सीजन में पहली बार पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। इसमें 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। पारे में गिरावट शनिवार को दर्ज की गई। इस दौरान पारा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। इसी तरह अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1,5 डिग्री कम रहा। मौसम में आए अचानक इस बदलाव को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ सकती है!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो