पार्टी के दो अन्य नेताओं ने साध्वी के सुर में सुर मिलाया। उसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ही कमान संभाली। उन्होंने 17 मई को ट्वीट कर लिखा था कि विगत 2 दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आए हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा था कि अनुशासन समिति तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गयी है।