scriptपेट्रोल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिये क्या हैं इसके पीछे के कारण | today price of petrol and diesel in bhopal | Patrika News
भोपाल

पेट्रोल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिये क्या हैं इसके पीछे के कारण

जून से हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें …

भोपालMar 27, 2018 / 02:06 pm

दीपेश तिवारी

petrol deisel rate
भोपाल। देश में पेट्रोल व डीजल पर सर्वाधिक वेट लगाने वाले राज्य मध्यप्रदेश में इनकी कीमतों ने एक बार फिर आग लगानी शुरू कर दी है। इसके चलते भोपाल में आज यानि 27 मार्च 2018 को पेट्रोल का दाम 78.42 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 67.10 रुपये में बिक रहा है।
कल यानि 26 मार्च 2018 के मुकाबले पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे प्रतिलीटर और डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है, इसमें उत्पाद शुल्क और मध्य प्रदेश कर शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि सरकार ने इन पांच सालों करीब 33 हजार करोड रुपए पेट्रोल व डीजल से कमाए हैं।
अब कीमतों में बदलाव कल सुबह 6 बजे होगा। पेट्रोल पंप हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतों की जानकारी दे रहे हैं। पंप डिस्प्ले बोर्ड पर कीमत की जानकारी लेने के बाद खरीददारी करना बेहतर होगा। बता दें कि 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं।
पिछले 10 दिन में भोपाल में पेट्रोल-डीजल का रेट क्या रहा जानें…

दिनांक — पेट्रोल रेट — डीजल रेट
27-03-2018 — ₹ 78.42 — ₹ 67.10
26-03-2018 — ₹ 78.31 — ₹ 66.98
25-03-2018 — ₹ 78.06 — ₹ 66.74
24-03-2018 — ₹ 77.94 — ₹ 66.55
23-03-2018 — ₹ 77.91 — ₹ 66.4
22-03-2018 — ₹ 77.93 — ₹ 66.31
21-03-2018 — ₹ 77.86 — ₹ 66.22
20-03-2018 — ₹ 77.86 — ₹ 66.22
19-03-2018 — ₹ 77.89 — ₹ 66.19
18-03-2018 — ₹ 77.94 — ₹ 66.2
17-03-2018 — ₹ 78.05 — ₹ 66.27
सबसे ज्यादा वेट…
एक ओर जहां केन्द्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से आम जनता को राहत देने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं पेट्रोल डीजल के लिए प्रदेश की जनता देश में सबसे ज्यादा दाम चुका रही है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि वर्तमान में मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां पेट्रोल डीजल के दाम देश भर से ज्यादा हैं। राज्य सरकार पेट्रोल पर 28 और डीजल पर 22 फीसदी वैट वसूल रही है, जो कि अक्टूबर 2017 में 3 व 5 प्रतिशत कम करने के बाद आया।
इसके अलावा अब सड़कों के नाम पर सैस भी लिया जा रहा है, जिस कारण आम जनता पर भार बढ़ रहा है। हालांकि 18 से 21 मार्च 2018 तक इसके दामों में गिरावट देखी गई, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ौतरी शुरू हो गई है।
नए साल में बढ़ता रहा है रेट…
इससे पहले भी तकरीबन पूरी जनवरी में पेट्रोल व डीजल के रेट लगातार बढ़ते रहे। जिसके चलते जानकार मानने लगे थे कि अगस्त तक पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर तक पहुंच जाएगी।
इस दौरान राज्य सरकार ने पेट्रोल के दाम पर सेस के लिए नियम प्रदान करने की सूचना दी थी। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2018 को पेट्रोल की कीमत 74.82 पैसे थी, इसके अगले ही दिन 4 पैसा बढ़कर 74.86 रूपए पहुंच गई थी।
वहीं हर रोज बढ़ते हुए 12 जनवरी को पेट्रोल 75.72 रुपए लीटर तक पहुंच गया। वहीं 13 जनवरी को 19 पैसा वृद्धि के बाद 20 जनवरी 2018 को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 76.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। इस प्रकार देखा जाए तो पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में दो रुपए सात पैसे की वृद्धि हो चुकी है।
पेट्रोल की बढ़ रही इन्हीं कीमतों को देखते हुए जानकार मान रहे थे कि जिस प्रकार पेट्रोल की कीमतों में केवल वृद्धि हो रही है,यानि करीब 2 रुपए प्रति 20 दिन के हिसाब से तो ऐसे में तो इसी साल यानि 2018 अगस्त तक इसकी कीमत 100रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी।
वहीं इसके बाद सरकार द्वारा लगातार कोशिशों के बाद कुछ समय तक पेट्रोल के दामों में वो तेजी नहीं देखी गई। लेकिन इसके बावजूद इसके दामों में लगातार थोड़ी थोड़ी वृद्धि जारी है। जिसके चलते इनके दामों ने फिर से आग लगानी शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो