scriptआज इन 6 राशियों को अचानक मिलेगा धन! सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे नए आय के स्त्रोत | today rashifal 12 may 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 6 राशियों को अचानक मिलेगा धन! सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे नए आय के स्त्रोत

locationभोपालPublished: May 12, 2019 12:04:58 am

आदि पंच देवों में से एक देव सूर्य हैं और ये कलयुग के एकमात्र दृश्य देव माने गए हैं…

2019 sunday rashifal

आज इन 6 राशियों को अचानक मिलेगा धन! सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे नए आय के स्त्रोत

भोपाल। आज 12 मई 2019 को रविवार का दिन है। रवि का एक अर्थ सूर्य होता है। कुंडली के 12 ग्रहों के ये राजा कहलाते हैं। वहीं ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना गया है।

इन्हें जीवन में मान सम्मान सहित तरक्की का कारक भी माना गया है। वहीं सूर्य एक मात्र ऐसे ग्रह हैं, जो कभी वक्री नहीं चलते हैं। सूर्य का रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक सूर्य नारायण माने गए हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्य को सनातनधर्म के आदि पंच देवों में से एक देव सूर्य व कलयुग में ये अकेले दृश्य देव माने गए हैं। हिन्दूज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है।

आज का दिन…
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। ज्ञात हो कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को विशेष रूप से मां दुर्गा के अपराजिता स्वरूप की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज के दिन अति महत्वपूर्ण, दस विद्याओं में से एक श्री बगलामुखी की जयंती भी है। आज के दिन मां बगलामुखी की उपासना शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिये, किसी को अपने वश में करने के लिये और अपने कार्यों में जीत हासिल करने के लिये बहुत ही श्रेष्ठ है।

पंडित शर्मा के अनुसार सूर्य की चाल के अनुसार लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं।

सूर्य के राशियों से संबंध…
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। इसके अलावा कुंडली में बुध से योग कर ये बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं।
पंडित शर्मा के मुताबिक वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है। यदि सूर्य की महादशा चल रही हो तो रविवार के दिन जातकों को अच्छे फल मिलते हैं।
सूर्य का वैदिक मंत्र…
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
aaj ka rashifal

12 May 2019 आज का राशिफल: aaj ka Rashifal in hindi…

1. मेष राशिफल / Today aries horoscope :
धन का अनियमित प्रवाह आपको तनाव में डाल सकता है। आपके धन की वृद्धि और व्यावसायिक स्थिति में उत्थान संभव है। जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

 

2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

 

3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
इधर-उधर की भागदौड़ के बीच आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
आय बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं या एक नया वाहन खरीद सकते हैं। आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे है। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

 

5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। पैतृक संपत्ति के संबंधित मामले में सौहार्दपूर्ण ढंग से निकाले। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

 

6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप विजयी बनेंगे। लेकिन आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयास सार्थक होंगे। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
प्रेम संबंधों में किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें, साथ ही विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

 

11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे। व्ययस्तता के कारण सेहत को न भूलें। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके, ना की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें, यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग के बीच लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। कामों सफलता मिलेगी। ध्यान रखें व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरुरी अनुबंध हो सकते है।

numerology
12 May 2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ank jyotish in hindi…

अंक 01-
निर्णय को टालने का प्रयास करें। अपने विचारों को ठहराव देने की कोशिश करें।

अंक 02-
वजूद में बढ़ोतरी होगी। मेहनत से कमाए हुए धन की वास्तविक कीमत को समझें।
अंक 03-
गंभीरता बनाए रखें। शुभ कार्यों के लिए आज का दिन टालें।

अंक 04-
नये काम की शुरूआत से बचें। हर कार्य में बुद्धिबल की आवश्यकता पड़ेगी।

अंक 05-
ऋणों को बढ़ाने से बचें। त्वरित निर्णय लेने की जरूरत है।
अंक 06-
अधिनस्थों के व्यवहार में आश्चर्यजनक रूप से बदलाव दिखेगा। मन दुखी रहेगा।

अंक 07-
आकस्मिक धनलाभ के चक्कर में न पड़ें। अभिमान की जगह स्वाभिमान से जीएं।

अंक 08-
मान-सम्मान को बरकरार नहीं रख पाएंगे। फायदे नुकसान की जगह कर्म पर ध्यान दें।
अंक 09-
धन खर्च की संभावना है। जीवन साथी से छोटी मोटी अनबन हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो