script

आज का दिन इन सात राशि वालों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली! पदोन्नति के साथ आएगा पैसा

locationभोपालPublished: Apr 22, 2019 11:39:53 pm

मंगल देवताओं का सेनापति…

23 April tuesday ka rashifal in hindi

आज का दिन इन सात राशि वालों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली! पदोन्नति के साथ आएगा पैसा

भोपाल। आज अप्रैल का 23वां दिन यानि 23 अप्रैल 2019 को मंगलवार है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। ये रक्त व पराक्रम का कारक ग्रह है। इसका रत्न मूंगा माना जाता है, वहीं इस दिन के कारक देव श्रीराम भक्त हनुमान माने गए हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। वहीं इसका सभी 12 राशियों पर अलग अलग प्रभाव भी पड़ता है।

 

आज का दिन:
आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही आज शाम 05 बजकर 16 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र और आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक परिघ योग रहेगा। शत्रु पर विजय पाने के लिये परिघ योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है और आज का तो दिन भी पराक्रम के देव मंगल का यानि मंगलवार है।


राशियों व नक्षत्रों से संबंध:
मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है।

 

कुंडली पर प्रभाव:
मंगल को व्यक्ति की शादी में देरी का कारण भी माना जाता है। वहीं मान्यता के अनुसार यदि जातक की कुंडली में मंगल ताकतवर या उच्च की स्थिति में हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।

 

मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

 

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: 23 April 2019. aaj ka Rashifal in hindi…

1. मेष राशिफल / aries horoscope Today:
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।


2. वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today:
किसी अत्यंत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाला है। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन के मामले में समय मध्यम है। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।


3. मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today:
आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें।

 

4. कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today:
सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।


5. सिंह राशिफल / leo Horoscope Today:
दिनचर्या में बदलाव होगा। आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।


6. कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today:
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। आज निवेश सम्बंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घातक साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।


7. तुला राशिफल / libra Horoscope Today:
दिन मध्यम है, लेकिन आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

8. वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today:
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। आलस त्यागें और समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।


9. धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today:
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। लेकिन आज आपके द्वारा लिया गया कोई गलत निर्णय भविष्य में आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।


10. मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today:
आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए लोगों के लिए आज स्वर्णिम समय है। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

 

11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:
आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा।


12. मीन राशिफल / pisces Horoscope Today:
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। लेकिन, आज आप में से कुछ को पूर्व में किये गए अपने अच्छे कार्यों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त हो सकता है। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते है। विरोधियों से सावधान रहें।

 

आज का अंक ज्योतिष: 23 April 2019.Aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 01-
किसी गोपनीय वार्ता को सार्वजनिक करने से परेशानी में आ जाएंगे।


अंक 02-
मन में अनजाना भय रहेगा। सहनशीलता को बरकरार रखें।

अंक 03-
मेहनत के कार्यों से पीछे न हटें। अतिरिक्त काम को धीरे-धीरे समेटना होगा।


अंक 04-

किसी बात से मन को गहरी पीड़ा पहुंच सकती है। बेबाक राय देने से बचें।

अंक 05-
मन प्रसन्न रहेगा। बड़े काम के लिए विराम देना होगा।


अंक 06-

अनबन हो सकती है। निवेश के परिणाम भविष्य में अच्छे आएंगे।


अंक 07-

प्रयासों के सार्थक परिणाम मिलेंगे ।
अंक 08-

विशेषज्ञ को साथ में रखना होगा। निजी कार्य में स्वयं को कमजोर पाएंगे।

अंक 09-

तकरार की स्थिति से बचें। अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो