script

आज का दिन मेरे जीवन में मील का पत्थर : कमलनाथ

locationभोपालPublished: Dec 17, 2018 11:42:12 am

Submitted by:

Amit Mishra

जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दिखाया विश्वास…

news

आज का दिन मेरे जीवन में मील का पत्थर : कमलनाथ

भोपाल @अरूण तिवारी की रिपोर्ट…
मध्य प्रदेश मेें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे कमलनाथ ने आज एक बयान में कहा कि आज का दिन मेरे जीवन में मील का पत्थर है। जो विश्वास जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दिखाया है उसके क़ाबिल बन रहा हूं। शपथ ग्रहण के पहले कमलनाथ अपने आवास पर कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं से मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को सीएम बनने की शुभकामनाएं दिए। उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात की। इस मौके पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वो प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर दोपहर 1.30 बजे भोपाल के जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

news

ये नेता हो सकते हैं शामिल…
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डीएमके प्रमुख स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस सामारोह में शामिल होंगे।

 

जम्बूरी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम…
शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। कमलनाथ के शपथ समारोह के लिए जम्बूरी मैदान के पास बने पांच हैलिपेड का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए खास इंतजाम किए हैं। इंदौर से आने वाले खजूरी सड़क, बकानिया डिपो होते हुए मुबारकपुर, लांबाखेडा, चौपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो