scriptआज इन 8 राशि वालों का भाग्य देगा साथ, हो जाएंगे मालामाल | Today's Rashifal 16 feb 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन 8 राशि वालों का भाग्य देगा साथ, हो जाएंगे मालामाल

locationभोपालPublished: Feb 15, 2019 08:18:29 pm

कर्मक्षेत्र पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव…

aaj ka rashifal 16 feb. 2019 in hindi

आज इन 8 राशि वालों का भाग्य देगा साथ, हो जाएंगे मालामाल

भोपाल। आज 16 फरवरी 2019 यानि शनिवार का दिन है। यह दिन को मुख्य रूप से श्री हनुमान के अलावा देवी पूजा के लिए प्रमुख माना गया हैं। ज्योतिष में शनि न्याय के देवता माने जाते हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम माना गया है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शनिदेव को कालपुरुष का दंडाधिकारी कहा गया है। इन्हें दास भी कहा जाता है। कर्मक्षेत्र पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। समाज, संगठन, समिति तथा निचले स्तर के लोगों पर शनि का विशेष असर रहता है।


इसके साथ ही शनि राहु व केतु की तरह दुख के कारक भी माने गए हैं। और चूंकि शनि कालपुरुष का दुख भी है अत: शनि की महादशा साढ़ेसाती ढैया-अढैया सूर्य-चन्द्र से शनि के भ्रमण में होने से प्रत्येक जीव को भयानक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे समझें कुंडली में अशुभ शनि की स्थिति…

: लग्न में बैठा शनि परिवार, व्यापार, वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है।

:चतुर्थ भाव में बैठा शनि कर्मक्षेत्र को बिगाड़ता है।

: पंचम भाव में बैठा हुआ शनि सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव देता है। इसका अनुभव मैंने अपने जीवनकाल में कई पत्रिकाओं में देखा है। यह शनि शिक्षा, संतान, परिवार, व्यापार, आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ता है, इसका उपाय अवश्य करना चाहिए।

: आठवें शनि के कारण कर्मक्षेत्र, धन व शिक्षा में रुकावट आती है।

: दशम भाव में बैठा हुआ शनि कर्मक्षेत्र में सफलता दिलाता है, परंतु मानसिक सुख और पारिवारिक जीवन में अशांति लाता है।

: पत्रिका में शनि यदि अशुभ भाव का स्वामी होकर जिन ग्रहों को देखेगा तो उससे संबंधित समस्या जरूर लाएगा।
:शनि ग्रह की सूर्य और चन्द्र पर दृष्टि भी तकलीफ देती है।

किनसे नाराज होते हैं शनिदेव?
: मदिरापान करने से।
: मांस-मछली खाने से।
: परपुरुष व परस्त्री संबंध से।
: अपने माता-पिता व गुरु के अपमान से।

Pt.sunil Sharma
पंडित शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है।
यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।
शनि का वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।

शनि का तांत्रिक मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

aaj ka <a  href=
Rashifal 16feb.2019 in hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/08/rashi_2299698_835x547-m_4140258-m.jpg”>

आज का राशिफल.16 feb 2019. aaj ka rashifal l in hindi

1. मेष राशि :
परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में सफल होंगे। जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित हैं, उन्हें पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है।

2. वृषभ राशि :
व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।

3. मिथुन राशि :
आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन खर्चें भी बढ़ेंगे। निवेश से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है।

4. कर्क राशि :
आज के दिन आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार के साथ ही आप ऋण पर दिए गए पैसे भी जल्द ही वसूल कर पाएंगे। व्यवसाय में कुछ सकारात्मक निर्णय से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

5. सिंह राशि :
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग के चलते आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी, किन्तु वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी।

6. कन्या राशि :
आज भाग्य आपके पक्ष में होने के चलते आप सभी कठिन मुद्दों से निपट लेंगे। नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य में मदद करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

7. तुला राशि :
आज का समय आपके लिए कठिन है, जिस कारण आपको मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचें। आज हर ओर से आपको समर्थन मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि :
आज आपके हाथ बहुत अच्छे अवसर आएंगे। सही दिशा में काम आपको प्रगति की ओर ले जाएगा। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाने के साथ ही उन पर कार्य भी शुरू किया जा सकता है।

9. धनु राशि :
आज व्यवसायी व्यस्त और सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों का पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप किसी पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले सकता है।

10. मकर राशि :
इस समय के निर्णय आपको लाभ देंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। वित्तीय निर्णय निवेश के मनचाहे परिणाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

11. कुंभ राशि :
दिन मिलाजुला परिणाम देगा, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको आज कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको दोस्तों की मदद मिलती रहेगी।

12. मीन राशि :
आज उद्यमी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आपमें से कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। आप लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अचानक यात्रा के लिए अपने बैग जल्दी में पैक करने पड़ सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष.16 feb 2019. Aaj kaAnk jyotish in hindi

अंक -1
शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक -14
आज सहनशक्ति की कमी के बीच सोच समझ कर कार्य करें। आपके अधीन कार्य करने वाले लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
अंक – 2
शुभ रंग – सफेद : शुभ अंक – 11
अचानक आई परेशानी से धन वैभव की हानि हो सकती है। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त की बात हो सकती है।


अंक – 3
शुभ रंग- हरा : शुभ अंक- 15
दिन सामान्य होने के बावजूद आपके कार्यों में गुणवत्ता आएगी। परिवार में अशांति रहेगी। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
अंक – 4
शुभ रंग- ऑरेंज : शुभ अंक – 19
सरकारी नौकरी लगने का योग है। बच्चे की कोई हरकत आपको परेशान कर सकती है। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा परन्तु ग्रह सुख में कमी आएगी।
अंक- 5
शुभ रंग – भूरा : शुभ अंक- 26
आज आप सोच समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।


अंक – 6
शुभ रंग- ग्रे : शुभ अंक- 22
दिन की शुरुआत टेंशन के बीच होने के साथ ही आज युवक- युवतियों का दिल टूट सकता है। अटके सरकारी काम रफ़्तार पकड़ेंगे।

अंक 7
शुभ रंग- पिंक : शुभ अंक – 11
दिन उत्तम है। आज नाप तोल कर बोलिए। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। अपने कार्यों में नयी तकनीक का प्रयोग करने से उन्नति होगी। क्रोध से बचें।
अंक 8
शुभ रंग- फिरोजी : शुभ अंक –18
परिश्रम से सकारात्मक परिणाम आएंगे। वाहन संभल कर चलाएं। दिन महत्वपूर्ण है।

अंक 9
शुभ रंग- जामुनी : शुभ अंक- 1
आज भाग्य साथ देगा। लाभ भरे दिन के चलते नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो