scriptबदलने वाला है मौसम का मिजाज, कई जिलों में शुरु हो सकता है बारिश का दौर | Today there may be 'heavy rain' in many districts | Patrika News

बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कई जिलों में शुरु हो सकता है बारिश का दौर

locationभोपालPublished: Jun 08, 2021 11:19:26 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

10 जून से अरब सागर के ऊपर दक्षिणी पश्चिमी हवाएं भी मजबूत होने की संभावना है….

heavy_rain.png

monsoon

भोपाल। एक सप्ताह से ज्यादा समय से लगातार गरज-चमक (weather forecast) और बौछारों के बाद जब प्री मानसूनी गतिविधियां कुछ थमती नजर आ रही थी, तब स्थानीय बादलों ने 15 मिनट की तेज बौछार से माहौल को फिर बदलकर रख दिया। शहर में दिन भर जहां बादल आने जाने के बीच तेज गर्मी और उमस रही वहीं शाम ढलते ही हुई बौछारों से मौसम खुशनुमा हो गया।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

weather_update.jpg

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में दिन में धूप तपने और शाम के समय बौछारें पड़ने का मौसम बना रह सकता है। हालांकि 11 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की मामूली कमी आई और यह 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से 1.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा 1.6 डिग्री बढ़कर 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि, 10 से 11 जून के बीच बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 10 जून से अरब सागर के ऊपर दक्षिणी पश्चिमी हवाएं भी मजबूत होने की संभावना है, इसके प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी मानसून को ताकत मिलेगी और यह 11 जून तक महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

इस समय मानसून तय गति से तेज चल रहा है। ऐसे में इसके 13 जून तक प्रदेश की सीमा को छू जाने का अनुमान है। यदि मानसून प्रदेश में जल्द आया तो इसके शहर में भी तय तारीख 20 जून से पहले आने की संभावना बनने लगेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81svnp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो