भोपाल

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, होंगे कई पूराने कार्य पूरे

आज इन 4 राशि वालों पर रहेगा हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद…

भोपालFeb 11, 2019 / 11:03 pm

दीपेश तिवारी

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, होंगे कई पूराने कार्य पूरे

भोपाल। आज 12 फरवरी 2019 यानि मंगलवार का दिन है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमानजी कहलाते हैं। इनके अलावा इस दिन देवी मां की पूजा भी खास मानी गई है। मंगल को ज्योतिष में देवताओं का सेनापति का पद प्राप्त है। इसे व्यक्ति में हिम्मत, साहस व पौरुष का कारक माना गया है। वहीं इसका रत्न मूंगा होता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।

मंगल का प्रभाव –
मंगल के मजबूत होने पर व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहता है। इससे जातक उत्पादक क्षमता में वृद्धि होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी जातक चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करता है और उन्हें मात भी देता है।
वहीं पीड़ित मंगल यानि यदि मंगल ग्रह कुंडली में कमज़ोर अथवा पीड़ित हो तो यह जातक के लिए समस्या पैदा करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं। जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मंगल का वैदिक मंत्र –
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र –
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र –
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
आज का राशिफल.12 feb 2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि:
आज आपका दिन अनुकूल है। ऊर्जा और उत्साह के चलते आज सारे कार्य कर पाएंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
2. वृषभ राशि:
आज सावधान रहें। मन कई चिंताएं रहेंगी। खर्चा बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पहले अच्छी तरह से सोचविचार लें। वाहन संभल कर चलाएं।

3. मिथुन राशि:
आज का दिन बहुत लाभप्रद है। नौकरी और व्यापार में लाभ व आय में वृद्धि हो सकती है।अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से लाभ भी हो सकता है।
4. कर्क राशि:
आज का दिन काफी आरामदायक रहेगा। पदोन्नति होने के योग हैं। हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सरकार से भी लाभ होगा।

5. सिंह राशि:
आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। निर्धारित कार्यों की ओर खास ध्यान रखें। घर में धार्मिक और मांगलिक कार्य हो सकते हैं। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे।
6. कन्या राशि:
आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। अधिक क्रोध से बचें। वाणी पर संयम रखें। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचने के साथ ही सरकार विरोधी झंझटों से दूर रहें।
7. तुला राशि:
आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीतलिंग की ओर झुकाव रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ ही लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि:
आज शांति और आनंद का वातावरण घर में रहेगा। धन लाभ होगा और रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे। साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा।
9. धनु राशि:
आज यात्रा प्रवास टालें, पेट संबंधी बीमारियां को हल्के में न लें। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी। तार्किक और बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

10. मकर राशि:
आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में दर्द या कोई विकार हो सकता है।
11. कुंभ राशि:
आज मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।
12. मीन राशि:
फालतू के खर्चों से बचें। साथ ही क्रोध और वाणी पर भी संयम रखें। धन के लेन-देन में खास सावधानी बरतें। आज किसी के साथ भी तकरार और मनमुटाव होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।
आज का अंक ज्योतिष.12 feb 2019. aaj ka ank jyotish in hindi..

अंक 1:
दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें,भावनात्मक चोट लग सकती है।

अंक 2:
किसी पुराने फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है, इसके लिए प्रयास करते रहें।
अंक 3:
दिन भर खुशी की अनुभूति प्राप्त होगी और प्रसन्नचित अवस्था में रहेंगे।

अंक 4:
कुछ नए विचार मन में आएंगे। जिनसेसे आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

अंक 5:
आज के दिन आपका नए लोगों से परिचय नए आय के स्रोत खोल सकते हैं।
अंक 6:
किसी बड़ी योजना बनाने के आसार हैं। साहित्य-संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारक है।

अंक 7:
धैर्य और संयम से आज के दिन आप बड़े से बड़े काम को भी अंजाम दे सकते हैं।
अंक 8:
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके संबंधी भी आज खुलकर मदद करेंगे, इनका सहयोग लें।

अंक 9:
अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संपर्कों की भी हानि उठानी पड़ सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.