scriptआज इन 4 राशियों के लिए खास है दिन,होगा धन लाभ! | Todays Rashifal 15march 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन 4 राशियों के लिए खास है दिन,होगा धन लाभ!

locationभोपालPublished: Mar 15, 2019 10:14:10 am

ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र…

15.03.2019 ka rashifal in hindi

15.03.2019 ka rashifal in hindi

भोपाल। आज 15 मार्च 2019 यानि शुक्रवार का दिन… । ज्योतिष में शुक्र भाग्य का कारक है। जबकि इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती है। इस दिन का रत्न हीरा है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

राशियों से संबंध.relation with other rashi..
शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र के प्रभाव.Effects of Venus..
मजबूत शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ताकतवर होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। बली शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेता है।
वहीं इसके विपरीत पीड़ित शुक्र के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। भौतिक सुखों के अभाव में जीता है। पति-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

शुक्र का वैदिक मंत्र
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र
ॐ शुं शुक्राय नमः ।।

शुक्र का बीज मंत्र
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

aaj ka rashifal
आज का राशिफल 15march 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राश‍िफल / Today aries horoscope :

आज धन मिलने की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
2. वृषभ राश‍िफल / Today Tauras Horoscope :

सुअवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

3. मिथुन राश‍िफल / Today gemini Horoscope :
आज धन के आगमन के साथ ही हर्ष भरा दिन रहेगा। आईटी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें।
4. कर्क राश‍िफल / Today cancer Horoscope :

आज का दिन संघर्षकारक है। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। अन्न का दान करें।
5. सिंह राश‍िफल / Today leo Horoscope:

आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज प्रगति मिलेगी। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
6. कन्या राश‍िफल / Today virgo Horoscope :

आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा, जिसके चलते आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।
7. तुला राश‍िफल / Today libra Horoscope :

आज धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। समस्याओं का समाधान होगा। आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में रोग से परेशानी आ सकती है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Today scorpio Horoscope :

किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

9. धनु राश‍िफल / Today sagittarius Horoscope:
लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे।

10. मकर राश‍िफल / Today capricorn Horoscope:
मैनेजमेंट फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।
11. कुंभ राश‍िफल / Today Aquarius Horoscope :

लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी से तनाव के चलते कार्यों में कम मन लगेगा। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
12. मीन राश‍िफल / Today pisces Horoscope:

धन का आगमन हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति करने में विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का अंक ज्योतिष.15march 2019 aaj ka ank jyotish in hindi


अंक 1:
पारिवारिक तनाव का अंत होगा और प्रेम-प्रसंग और दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

अंक2:
किसी पुराने मित्र या परिचित से अचानक हुई मुलाकात, समस्या को हल कर देगी।
अंक 3:
मानसिक शांति बनी रहेगी और समस्याओं का भी डटकर सामना करेंगे।

अंक 4:
आय के नए स्रोत खुलेंगे और कष्ट भी कम होते दिखेंगे।

अंक 5:
नौकरीपेशा के लिए प्रमोशन और ट्रांसफर का योग बन रहा है।
अंक 6:
किसी अजनबी से मुलाकात आय के नए स्त्रोत खोल सकती है, जो कि सुखद बदलाव साबित होगा।

अंक 7:
जीवन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती नज़र आएगी।

अंक 8:
किसी विवाद से घर का माहौल खराब हो सकता है।
अंक 9:
प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे और आपकी चेष्टा रंग लाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो