scriptआज इन 4 राशियों के सपने होंगे साकार, जानिये किन पर रहेगा शनिदेव का विशेष आशीर्वाद… | Todays Rashifal 16march 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerolog | Patrika News

आज इन 4 राशियों के सपने होंगे साकार, जानिये किन पर रहेगा शनिदेव का विशेष आशीर्वाद…

locationभोपालPublished: Mar 15, 2019 08:57:24 pm

शनि किसी राशि में आने से पूर्व ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है…

16 march 2019 shanivar ka rashifal in hindi

आज इन 4 राशियों के सपने होंगे साकार, जानिये किन पर रहेगा शनिदेव का विशेष आशीर्वाद…

भोपाल। आज 16 मार्च 2019 का दिन यानि शनिवार है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। इस दिन के कारक देव शनिदेव हैं, वहीं इस दिन श्री हनुमानजी की भी पूजा का विधान है। शनि का रंग काला होता है और इसका रत्न नीलम है।

शनि के संबंध में कहा जाता है कि यह किसी राशि में आने से पूर्व ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है।

राशियों से संबंध…
यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है।

शनि की दशा व गति…
शनि का गोचर एक राशि में ढ़ाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि ढैय्या कहते हैं। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।

शनि का असर…
यदि शनि कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

मजबूत शनि जातकों को कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान मिलती है। यह व्यक्ति को धैर्यवान बनाता है और जीवन में स्थिरता बनाए रखता है।

इसके विपरीत पीड़ित शनि व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियों को पैदा करता है। यदि शनि मंगल ग्रह से पीड़ित हो तो यह जातकों के लिए दुर्घटना और कारावास जैसी परिस्थितियों का योग बनाता है।

शनि का वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।

शनि का तांत्रिक मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

Aaj Ka <a  href=
Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/03/todays-horoscope-_4286584-m.jpg”>

आज का राशिफल.16march 2019 aaj ka rashifal l..

1. मेष राशि :
आपकी लोकप्रियता चरम पर रहेगी। यदि आप टकराव से बचे रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी अच्छी प्रगति हो सकती है। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

2. वृषभ राशि :
अधिकारियों से पूर्ण सहयोग के चलते व्यापारियों की आमदनी में बढ़ौतरी होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आय वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। आपकी सामाजिक लोकप्रियता भी बढ़ेगी। कुछ नए अधिग्रहण भी कर सकते हैं।

 

3. मिथुन राशि :
आज कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं आज पूरी हो सकती हैं। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे। घर पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

 

4. कर्क राशि :
आज भाग्य को पीछे छोड़ कर्म करने का दिन है। न्यायिक कार्य से जुड़े लोंगो को राहत मिलेगी। वहीं आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक-ठाक ही है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

5. सिंह राशि :
आज दिन की शुरूआत खुशियों से होगी। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत के योग नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की जबकि व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी स्थिति मिलेगी।

 

6. कन्या राशि :
आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के सदंर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद हो सकती है। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। आयात निर्यात से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आने वाले समय में विदेशी यात्रा हो सकती है।

 


7. तुला राशि :
आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन अपने आप को तनाव न दें। नवीन विचार व्यवसाय में अंतिम मिनट में बदलाव कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।

 

8. वृश्चिक राशि :
थोड़ा सा चतुर होकर कार्य करना आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की बात है, तो इस सदंर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकतें हैं। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है। काम की चिंता छोड़ सामान्य गति से चलते रहें।

9. धनु राशि :
व्यावसायिक एव आर्थिक सदंर्भ में आई आकस्मिक परेशानी के कारण आप आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। आप अपने शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। साथ ही आज आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं।

 

10. मकर राशि :
आज आपको अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर देना होगा। आपके गहरे और गहन विचार आपको सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करेंगी। इस अवधि के दौरान परिवर्तन और आत्मनिरीक्षण करते रहें, क्योंकि यही आपको सफलता दिलाएगी। विवाह संबंधित रिश्ता तय करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्कता है।

 


11. कुंभ राशि :
व्यवसायी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ हद तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आज आपके भागीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप बेचैन और अनिश्चित हो सकतें है। आर्थिक पक्ष अस्थिर रह सकता है। आज अथक प्रयास करने की आवश्कता है। आपके आलोचक और शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं।

 

12. मीन राशि :
आज कार्यस्थल पर दूसरों की सलाह से किसी कार्य को अंजाम न दें अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। आज का दिन आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने का दिन है। अदालती मामलों के फैसले अब आपके पक्ष में सुलझेंगे।

आज का अंक ज्योतिष.16.03.2019.Aaj Ka Ank-Jyotish in hindi

अंक 01- जटिल मुद्दों को स्वयं हल करने का प्रयत्न करें। आभूषणों को लेकर सावधानी बरतें।


अंक 02– परोपकार के मौकों का लाभ न उठाने से मन में आत्मग्लानि रहेगी। रूचिगत खानपान तन व धन दोनों तरफ से हानि करवा सकता है।

अंक 03– बढ़ते खर्च और अधिक ऋण लेने के लिए मजबूर करेंगे। अपनी सोच मे आंशिक परिवर्तन करने होंगे।


अंक 04- विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत व उसके परिणाम साथ-साथ मिलने से प्रसन्नता होगी।

अंक 05– निवेश की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक देना अपने हित में रहेगा। कृषि कर्म वाले खर्चों में कटौती करें।


अंक 06– सामाजिक कामकाज में बंदिशों को स्वीकार कर कार्य करें तो बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

अंक 07– अतिरिक्त कामकाज मंदी की चपेट से कुछ हद तक बचाएगा।


अंक 08– किसी काम को अधूरा न छोड़े व सफलता निश्चिंत ही मिलेगी।


अंक 09– चुनौती भरे काम में स्वनिर्णय के साथ ही अनुभवी की सलाह लेने की कोशिश करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो