scriptइन राशि वालों की आज हर ओर होगी जीत, जानिये क्या कहती आज आपकी राशि… | Todays Rashifal 17march 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

इन राशि वालों की आज हर ओर होगी जीत, जानिये क्या कहती आज आपकी राशि…

locationभोपालPublished: Mar 16, 2019 09:06:37 pm

सूर्य अन्य ग्रहों की तरह कभी वक्री नहीं होता…

17 March 2019 Aaj Sunday ka rashifal in hindi

इन राशि

भोपाल। आज 17 मार्च 2019 का दिन यानि रविवार है। इस दिन के कारक आदि पंच देवों में से एक कलयुग के एकमात्र दृश्य देव सूर्य देव को माना गया है।

ज्योतिष के अनुसार हमारी प्रतिष्ठा, सम्मान सहित अपमान हर विषय पर सूर्य की दृष्टि का ही असर है। इसका रत्न माणिक्य माना जाता है। इसे आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है।

आज के दिन खास:
आज दो अलग-अलग संयोग बन रहे हैं। पहला संयोग एकादशी तिथि और पुष्य नक्षत्र का है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से इसे रवि पुष्य कहा जाता है।

वहीं दूसरा संयोग है अति शुभ सर्वार्थसिद्धि योग और अशुभ अतिगंड योग का पूरे दिन रहना। इस कारण से दिन बहुत मिलाजुला असर देने वाला रहेगा।

ज्योतिष में सूर्य …
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है जिसके अनुसार, सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मा स्वरूप हैं। इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है।

प्रचलित मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है।

विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य वक्री नहीं करता है।

सूर्य का असर…
जातक की कुंडली में मजबूत सूर्य उसे लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।


सूर्य का वैदिक मंत्र…
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र…
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र…
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल.17march 2019 aaj ka Rashifal in hindi..

1. मेष राशि :
आर्थिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन आज स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें,सही ढ़ंग से काम करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

2. वृषभ राशि :
कार्य-व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन दिन आर्थिक रूप से कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी यात्राएं भी सभंव हैं।

3. मिथुन राशि:
आज भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं मनचाहे परिणाम नहीं देंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपसी टकराव से बचें। आज बदनामी और अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

4. कर्क राशि :
दिन मिश्रित प्रभाव वाला है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके प्रचुर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। किन्तु पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी।

5. सिंह राशि :
सभी आर्थिक गतिविधियों में आपकी जीत निश्चित है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक कोई लाभ मिल सकता है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं।

6. कन्या राशि :
आज उत्साहजनक दिन नहीं है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं आपको परेशान करेंगी। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक रहने वाला है। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

7. तुला राशि :
दिन मिश्रित परिणामों वाला है। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत का आवश्कता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में आपको कुछ समय लग सकता है। कोई यात्रा आपके लिए लाभदायक भी रहेगी।

8. वृृश्चिक राशि :
आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में अधिक लोकप्रिय रहेंगे।

9. धनु राशि :
भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान करेंगे, साथ ही आज आपका किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त नहीं हो पाएंगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

 

10. मकर राशि :
आय में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए—नए जरिए बनेंगे। आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे।

 

11. कुंभ राशि :
आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। परीक्षा-प्रतियोगिता या नयी नौकरी के साक्षात्कार के लिए यह मध्यम समय है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे, परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे, से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें।


12. मीन राशि :
आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य -व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। स्वयं को शांत रखें और जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

आज का अंक ज्योतिष.17march 2019 Aaj ka ank jyotish in hindi..

अंक 1
आज का दिन संभावनाओं को पकड़ने की चेष्टा करें और इसका लाभ उठाएं।

अंक 2
आर्थिक निर्णय लेने में जल्दबाजी आज परेशानी में डाल सकती है, सचेत रहें।
अंक 3
मिलनसार प्रविर्ती आज के दिन आपके लिए लाभ का कारण बन सकती है।

अंक 4
किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद कर आत्मिक शांति की अनुभूति प्राप्त होगी।

अंक 5
आज आप दुर्घटना से सावधान रहें। साथ ही साथ मन को भी शांत रखें।
अंक 6
प्रेम प्रसंग के मामले आपकी छवि को खराब कर सकते हैं।

अंक 7
छोटी-मोटी बातें कलह का कारण बन सकती है। जितना ऐसी बातों से खुद को अलग रखें।

अंक 8
साहित्य-संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता और प्रसिद्धि मिलने कि संभावना बन रही है।
अंक 9
धर्म और अध्यात्म की प्रबलता के चलते सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो