भोपाल

भगवान भोलेनाथ का इन राशि वालों पर रहेगा खास आशीर्वाद! होगी सभी मनोकमनाएं पूरी

चंद्र मन का स्वामी…

भोपालFeb 17, 2019 / 02:27 pm

दीपेश तिवारी

भगवान भोलेनाथ का इन राशि वालों पर रहेगा खास आशीर्वाद! होगी सभी मनोकमनाएं पूरी

भोपाल। आज सोमवार का दिन यानि 18 फरवरी 2019 है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव कहलाते हैं। ज्योतिष में चंद्र को मन का स्वामी माना गया है। इसका रंग सफेद व रत्न मोती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चंद्रमा वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। वहीं नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है।
वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है।
यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal
आज का राशिफल.18 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि :
इस राशि वाले जातकों के लिए यह दिन मध्यम है। निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें।
2. वृषभ राशि :
आज का दिन सामान्य है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। गहन विचार से किसी समस्या का हल निकलेगा। आमदनी में ठहराव के संकेत हैं।
3. मिथुन राशि :
आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक प्रतिभा फायदेमंद साबित होगी। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा।


4. कर्क राशि :
दिन सामान्य है। कार्यों से और भाग्य के प्रबल सहयोग से हर कार्य में सफलता के नए आयाम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। किसी जमीनी विवाद से बचें।

5. सिंह राशि :
दिन सामान्य रहेगा। भाषा का प्रयोग सावधानी से करें। निज सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी।

6. कन्या राशि :
गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यों में शिथिलता रहेगी। जातक ने बुद्धि का उपयोग फालतू के कार्यों में ज्यादा करेगा।
7. तुला राशि :
भाइयों का सहयोग मिलेगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकतें हैं। महिलाओं से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

8. वृश्चिक राशि :
अच्छा दिन है। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा।
9. धनु राशि :
दिन अच्छा नहीं कहा जायेगा। जमीन के विवाद में फसे लोगों के लिए राहत का समय रहेगा। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है।
10. मकर राशि :
दिन सामान्य रहने वाला है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होगें। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है।
11. कुंभ राशि :
सफलता प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोए रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यों में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे।
12. मीन राशि :
किसी अजनबी व्यक्ति के सहयोग से कोई कार्य बनेगा। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। फिजूलखर्ची से बचें और किसी को उधार कोई भी सामान न दें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.