script

आज इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य! प्रोफेशनल लाइफ में होगी तरक्की

locationभोपालPublished: Apr 18, 2019 09:53:27 am

ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है।

18April 2019 ka rashifal

आज इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य! प्रोफेशनल लाइफ में होगी तरक्की

भोपाल। आज 18 अप्रैल 2019 यानि बृहस्पति का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। इसलिए ये दिन गुरुवार भी कहलता है। गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना जाता है।

इसका रंग पीला व रत्न पुखराज माना गया है। इस दिन के कारक देव श्रीहरि विष्णु माने गए हैं, वहीं इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बृहस्पति का अत्यधिक महत्व है। माना जाता है कि यदि ये ग्रह मध्य में यानि जन्म कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव पर बैठा हो तो यह कुंडली के सभी दोषों को रोक देता है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है।

राशियों व नक्षत्रों से संबंध:
यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।


जानिये असर…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है। वहीं व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है।

वहीं इसके विपरीत पीड़ित बृहस्पति जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके कारण जातक को विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है तो उसे इस क्षेत्र में परेशानियाँ आएंगी।

गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
aaj ka rashifal
आज का राशिफल: 18 April 2019-Aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राश‍िफल/Aries horoscope Today:

आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today:

आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today:

कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आपको आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे।समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
4. कर्क राश‍िफल/ cancer Horoscope Today:

आज सावधानी से काम लेकर विवादों को टालनें का प्रयास करें। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
5. सिंह राश‍िफल/ leo Horoscope Today :

आज आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा।दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
6. कन्या राश‍िफल/ virgo Horoscope Today :

आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
7. तुला राश‍िफल/ libra Horoscope Today:

कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हे। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
8. वृश्चिक राश‍िफल/ scorpio Horoscope Today:

काम बहूत है आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।
9. धनु राश‍िफल/ sagittarius Horoscope Today:

स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
10. मकर राश‍िफल/ capricorn Horoscope Today :

शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
11. कुंभ राश‍िफल/ Aquarius Horoscope Today:

साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
12. मीन राश‍िफल/ pisces Horoscope Today :

समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
Numerology
आज का अंक ज्योतिष: 18 April 2019 Aaj ka ank jyotish in hindi…

अंक 1:

वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ तार्किक मतभेद संभव है। अनावश्यक विवाद से बचें ।


अंक 2:
व्यापारियों के लिए आज विशेष दिन है। नौकरीपेशा वालों के लिए प्रमोशन और स्थान परिवर्तन का योग है।

अंक 3:

पुराने लंबित पड़े मामले का आज निष्पादित होने की पूर्ण संभावना है।
अंक 4:

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रभावित कर सकती हैं, सतर्क रहें।

अंक 5:

पुराने मित्रों और सहयोगियों से बात कर भविष्य के प्रति आशान्वित भी हो जाएंगे।

अंक 6:
आय के नए स्रोत खुलकर सामने आएंगे।

अंक 7:

निराश छात्रों को अनायास कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

अंक 8:

राजनीति और सामाजिक रूप से जुड़े लोगों के लिए उपलब्धियों वाला दिन है।
अंक 9:

क्रोध और अहंकार से बचें वरना ये आपका बना बनाया काम बिगाड़ देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो