scriptआज से ये राशियां हो जाएंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली! मिलेगी बड़ी खुशखबरी | Todays Rashifal 18march 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज से ये राशियां हो जाएंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली! मिलेगी बड़ी खुशखबरी

locationभोपालPublished: Mar 17, 2019 11:19:35 pm

इन 5 राशि वालों का शुभ समय हो रहा है शुरू!

monday rashifal

आज से ये राशियां हो जाएंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली! मिलेगी बड़ी खुशखबरी

भोपाल। आज 18 मार्च 2019 को सोमवार का दिन है। ज्योतिष में यह दिन चंद्र का माना जाता है, जिसे मन का कारक माना गया है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव कहलाते है। चंद्र का रंग सफेद माना गया है, वहीं इसका रत्न मोती है।

आज का दिन:
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, सोमवार, आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग है। आज सोम प्रदोष व्रत भी है। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की गोविन्द नाम से पूजा का विधान है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।

चंद्र के राशियों से संबंध…
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।

चंद्र का असर…
ज्योतिष के अनुसार यदि जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते है। ताकतवर चंद्रमा के कारण जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

वहीं इसके विपरीत पीड़ित चंद्रमा के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है। माता जी को किसी न किसी प्रकार की दिक्कत बनी रहती है। वहीं घर में पानी की कमी हो जाती है। कई बार जातक इस दौरान आत्महत्या करने की तक कोशिश करता है।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal
आज का राशिफल.18March2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि – आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी पूराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

2. वृषभ राशि – आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज नये कार्यों से कुछ नया सिखने को मिलेगा। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा।

3. मिथुन राशि – आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से डील करने का मौका मिलेगा। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे।
4. कर्क राशि – कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से काम जल्दी पूरा हो जाएगा। विवादों से बचें। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी ।
5. सिंह राशि – आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्सा करने से बचें। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
6. कन्या राशि – आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।आज अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे । साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे । करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।
7. तुला राशि – आपकी पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग रहेगा, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आज विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
8. वृश्चिक राशिआज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है,जो फायदेमंद साबित होगी। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।
9. धनु राशि – आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा।आज आपको अचानक व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी ।
10. मकर राशि – आज कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए, लेकिन बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। आप थोड़ा सोच-विचार में रह सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है।
11. कुंभ राशि – बिजनेस के क्षेत्र में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। आज उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकते हैं । इससे घर का वातावरण कुछ बदल जाएगा। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं।
12. मीन राशि – आज किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर लें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
आज का अंक ज्योतिष. 18March2019. Aaj ka ank jyotish in hindi..


अंक – 1
शुभ रंग – लाल : शुभ अंक – 17
आज मन खुश रहेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

अंक – 2
शुभ रंग – बैगनी : शुभ अंक – 1
आज शत्रुओं से सावधान रहें। कांटे वाले पौधे घर में न लगायें।
अंक –3
शुभ रंग – बैगनी : शुभ अंक – 2
दिन अच्छा है। आज सोच समझ कर अपने भविष्य के फैसले लें।

अंक – 4
शुभ रंग – मैरून : शुभ अंक- 27
मित्रों से सचेत रहें। हानि होने की संभावना है।
अंक – 5
शुभ रंग – सिल्वर : शुभ अंक – 6
सावधान रहें। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है।

अंक – 6
शुभ रंग- वॉइलेट : शुभ अंक – 24
नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज नई बातें सीखने का दिन है।
अंक –7
सुबह रंग – लाल : शुभ अंक – 9
दिन सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।

अंक – 8
शुभ रंग – फिरोज़ी : शुभ अंक – 18
आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
अंक – 9
शुभ रंग – नांरगी : शुभ अंक –24
लाभ का दिन है। नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो