scriptआज इन 5 राशियों पर रहेगी बुध देव की कृपा , चमकेंगे भाग्य के तारे! | todays rashifal 20march 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 5 राशियों पर रहेगी बुध देव की कृपा , चमकेंगे भाग्य के तारे!

locationभोपालPublished: Mar 20, 2019 10:21:43 am

बुध बुद्धि का कारक ग्रह…

20 march2019 wednesday ka rashifal

आज इन 5 राशियों पर रहेगी बुध देव की कपा, चमकेंगे भाग्य के तारे

भोपाल। आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को 20 मार्च 2019 बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि का ग्रह माना गया है। इस दिन के कारक देव श्रीगणेश हैं। वहीं बुध का रंग हरा व रत्न पन्ना माना गया है। यह सूर्य के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है।

आज का दिन…
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और योग शूल है। आज हिंदूओं का पावन त्योहार छोटी होली भी है। आज के दिन होलिका दहन किया जाता है। रंगो के त्योहार होली से ठीक एक दिन पहले छोटी होली मनाई जाती है।
ज्योतिष में बुध-

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध एक तटस्थ ग्रह है, परंतु विभिन्न ग्रहों से युति के कारण इसके फलों में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है।
ग्रहों से संबंध…
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है।
वहीं बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।

बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

आज का राशिफल -20march 2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राश‍िफल / Today aries horoscope :
आज विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। बीपी से परेशानी हो सकती है।

2. वृष राश‍िफल /Today Tauras Horoscope :
व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

3. मिथुन राश‍िफल /Today gemini Horoscope :
कोई रुका कार्य मिलेगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

4. कर्क राश‍िफल /Today cancer Horoscope :
दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति के साथ ही धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। रोगी सावधानी बरतें।

5. सिंह राश‍िफल /Today leo Horoscope :
न की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

6. कन्या राश‍िफल /Today virgo Horoscope :
उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

7. तुला राश‍िफल /Today libra Horoscope :
लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी।फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने बॉस का मन मोह लेंगे।

8. वृश्चिक राश‍िफल /Today scorpio Horoscope:
आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।

9. धनु राश‍िफल /Today sagittarius Horoscope:
आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। अत्यंत व्यस्तता रहेंगे। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

10. मकर राश‍िफल /Today capricorn Horoscope :
आईटी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज क्रोध न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

11. कुंभ राश‍िफल /Today Aquarius Horoscope :
धन के आगमन की संभावना है। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। आईटी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे।

12. मीन राश‍िफल /Today pisces Horoscope :
सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा।

आज का अंक ज्योतिष: 20march 2019.aaj ka ank jyotish in hindi
अंक 1:
अपनी पूरानी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें।

अंक 2:
वर्तमान स्थिति के हिसाब से काम करें, सफलता निश्चित तौर पर प्राप्त होगी।

अंक 3:
आज कलह आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
अंक 4:
अपने पूर्वनियोजित कार्य पर ध्यान दें और उसे ही अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें।

अंक 5:
अपनों का मानसिक सहयोग मिलेगा जो काम को सफलतापूर्वक अंजाम भी देने में सफल साबित होंगे।
अंक 6:
कड़ी मेहनत और भाग्य का साथ आपको सफलता और प्रसिद्धि दोनों दिलवाएगा।

अंक 7:
कठिन से दिखने वाले कार्य को भली भांति अपने अंजाम तक पहुंचाने में सफल साबित होंगे।

अंक 8:
वर्तमान के कार्यों में केंद्रित रहें। मानसिक एकाग्रता रखें।
अंक 9:
लुभावनी चीजों से सतर्क रहें।

ट्रेंडिंग वीडियो