script

आज इन 5 राशिवालों को होगा धन लाभ! जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

locationभोपालPublished: Feb 18, 2019 12:04:09 pm

ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का स्वामी…

friday rashifal in hindi 22 feb.2019

आज इन 5 राशिवालों को होगा धन लाभ! जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

भोपाल। आज 22 फरवरी यानि शुक्रवार का दिन है। इस दिन के कारक देवी मां लक्ष्मी मानी गईं हैं। ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का स्वामी माना गया है। इसका रत्न हीरा है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्र एक शुभ ग्रह है, परंतु यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है।

शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।
शुक्र का वैदिक मंत्र
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।
rashifal
आज का राशिफल.22 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि :
आज सुबह कुछ खुशी मिलने के योग है। लेकिन निवेश के मामले में सोच समझकर ही फैसला लें। वाहन परेशानी पैदा कर सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
2. वृषभ राशि :
दिन अच्छा है, लाभ मिलेगा। आय के स्तर में सुधार आने से चिंताएं कम होंगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाहन सुख के योग बन रहे हैं।
3. मिथुन राशि :
आय में वृद्धि होगी। आज आप सेहत की ओर खास ध्यान दें। कोई प्रेमी या प्रेमिका आपको प्रपोज कर सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। पुराना निवेश फायदा दे सकता है।
4. कर्क राशि :
भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम में भी आशा से ज्यादा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को खास लाभ होने के संकेत हैं। लेकिन शाम के समय तनाव की भी संभावना है।

5. सिंह राशि :
दिन परेशानी वाला है। सोच समझकर बोलना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय की दृष्टि से भी दिन परेशानी वाला है। घर में भी तनाव का वातावरण निर्मित हो सकता है। इन सब के बीच आज निज सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी। हर किसी पर विश्वास करने से बचें।
6. कन्या राशि :
काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज आमदानी में भी कमी आएगी। लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। शत्रु हानि संभव है अत: सावधानी बरतें। व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा नहीं है।
7. तुला राशि :
आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। अचानक कई जगहों से पैसा आ सकता है। लेकिन नौकरी पेशा वालों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। किसी नई जगह निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि :
आलस्य महसूस कर सकते हैं। दिन ठीक है। ज्यादा परिश्रम ही आपको ज्यादा फायदा देगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। आपकी प्लानिंग ही आपकी जीत का कारण बनेगी। शत्रु चाहकर भी सिर नहीं उठा पाएंगे। लेकिन शाम को तनाव की संभावना है।

9. धनु राशि :
पैसे की कमी परेशानी का कारण बन सकती है। केवल पुरानी जमीन जायदाद को लेकर ही कुछ राहत सामने आएगी। विवादों से दूर रहें। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा नहीं है। घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

10. मकर राशि :
नौकरी में प्रमोशन के अवसर हैं, लेकिन पैसे में आशा अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। आज थकने का दिन है, यानि पूरा दिन भागदौड़ में ही निकल सकता है। व्यापारियों के लिए भी आमदानी दिक्कत का विषय बन सकती है, फिर भी शाम तक कहीं से नए सौदे के तहत पैसा आ सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
11. कुंभ राशि :
संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वालों के लिए भी परेशानी का दिन है। केवल व्यापारियों के लिए ही समय थोड़ा अनुकूल है। कल्पनाएं आपको नुकसान दे सकती है। अत: यदि निवेश करें तो किसी ओर की कही बातों में न आकर खुद पूरी जानकारी लें।
12. मीन राशि :
भौतिक सुखों में वृद्धि के बीच आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा सहित व्यापारी भी हर मामले में सोच समझकर ही फैसला लें। निवेश करने या किसी को उधार देने से पहले पूरी तरह से सोचविचार कर लें। किसी अनजान के सहयोग से आपको परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो