scriptआज इन 7 राशि वालों को मिलेंगी कई सारी खुशियां, उन्नति के साथ ही वित्तीय स्थिति में होगा सुधार | Todays Rashifal 22april 2019 Aaj ka Rashifal Horoscope with Numerology | Patrika News

आज इन 7 राशि वालों को मिलेंगी कई सारी खुशियां, उन्नति के साथ ही वित्तीय स्थिति में होगा सुधार

locationभोपालPublished: Apr 21, 2019 09:05:03 pm

कुंडली में राशि की गणना चंद्र के आधार पर ही…

22 April monday ka rashifal

आज इन 7 राशि वालों को मिलेंगी कई सारी खुशियां, उन्नति के साथ ही वित्तीय स्थिति में होगा सुधार

भोपाल। आज 22 अप्रैल 2019 यानि सोमवार का दिन है। सोम का तात्पर्य चंद्र से है। ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक ग्रह माना गया है। वहीं इसका रंग सफेद व रत्न मोती माना जाता है। कुंडली में राशि की गणना चंद्र के आधार पर ही की जाती है। इस दिन के कारक देव महादेव भगवान शिव माने गए हैं।

 

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आंख, छाती आदि का कारक होता है।

इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है।

विभिन्न राशियों व नक्षत्रों से संबंध
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है।

 

चंद्र के प्रभाव:
माना जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

वहीं इसके ठीक विपरीत यदि चंद्रमा पीड़ित हो तो व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है।

 


चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

 

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।

 

चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: 22 April 2019- aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशिफल / aries horoscope Today:
इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

 

2. वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today:
आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। अनुभवी जनों की सहायता से निर्णय लेना आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान दें।

 

3. मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today:
आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। बातें कम और काम ज्यादा करें, कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

 

4. कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today:
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार संभव है। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें।

 

5. सिंह राशिफल / leo Horoscope Today:
परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

 

6. कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today:
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी।

 

7. तुला राशिफल / libra Horoscope Today:
किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। दिखावे और आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

 

8. वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today:
लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी।नौकरी में पदोन्नति और तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।

 

9. धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today:
लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

 

10. मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today:
पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से खिन्न रहेगा।

 

11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:
अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। अपने बल बुते पर काम करें। दुसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

 

12. मीन राशिफल / pisces Horoscope Today:
बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी।व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते है।

numerology
आज का अंक ज्योतिष: 22 April 2019. Aaj ka ank jyotish


अंक 01-
चीजों को लेकर पूरे समय परेशान रहेंगे। खान-पान के प्रति सतर्क रहें।


अंक 02-
मन में निश्चिंतता का भाव रहेगा। मेहनत के बावजूद अनुभव की कमी महसूस होगी।

अंक 03-
जमीनी कामकाज से जुड़ा काम संभल कर करें। रुके हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

अंक 04-
जनपक्ष का रूझान अपनी ओर दिखने से सामाजिक कार्य करने में आशा किरण दिखने लगेगी।
अंक 05-
सहयोगी के अस्वस्थ्य होने के परेशानी बढ़ेगी।

अंक 06-
कोई पुराना हुनर काफी सहायता प्रदान करेगा। चुनौतीपूर्ण समस्या सुलझाने में आसानी रहेगी।

अंक 07-
कार्यों में विशेष सावधानी रखें। अंर्तआत्मा की बात मानकर किये कार्य में सफल होंगे।
अंक 08-
वाहनों से नुकसान संभावित है, होश गंवाकर कार्य न करें तो ठीक रहेगा।

अंक 09-
स्वास्थ्य को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। कुछ प्रयासों में सफल रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो