भोपाल

आज इन 5 राशि वालों को दोस्तों की मदद से होगा बड़ा आर्थिक फायदा

संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका…

भोपालJan 22, 2019 / 05:38 pm

दीपेश तिवारी

आज इन 5 राशि वालों को दोस्तों की मदद से होगा बड़ा आर्थिक फायदा

भोपाल। आज 23 जनवरी 2019 को बुधवार का दिन है। जो बुध ग्रह का माना जाता है। इस दिन के कारक देव श्रीगणेश हैं। वहीं यह ग्रह बुद्धि का कारक माना गया है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना माना गया है। यह सूर्य के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

 

 

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

बुध की स्थिति अनुसार असर –
: माना जाता है कि यदि जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है तो जातक संवाद शैली कुशल होने के साथ ही हाज़िर जवाब होता है।

बली बुध व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि का बनाता है। ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं। वाणिज्य और क़ारोबार में भी व्यक्ति सफल होता है। बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होने के साथ ही संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाता है।

: वहीं दूसरी ओर यदि जन्म कुंडली में बुध ग्रह किसी क्रूर अथवा पापी ग्रहों से पीड़ित हो, तो यह जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से समस्या कारक होता है। इस स्थिति में जातक अपने विचारों को सही रूप में बोल नहीं पाने के साथ ही वह गणित विषय में कमज़ोर होता है यानि गणना करने में परेशानी होती है।

पीड़ित बुध के प्रभाव से व्यक्ति को क़ारोबार में हानि होती है। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसे में जातकों को बुध ग्रह से संबंधित उपाय करना चाहिए।


बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।
बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः ।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।

आज का राशिफल.23jan 2019 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि :
लाभ के अवसर मिलने के साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति के बीच,किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

2. वृषभ राशि :
कार्यक्षेत्र में व्यवधान के चलते आय में कमी आ सकती है। वाहन संभल कर चलाएं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

3. मिथुन राशि :
मन अशांत व आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं।
4. कर्क राशि :
वाणी में सौम्यता के बीच शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

5. सिंह राशि :
नौकरी में अफसरों का सहयोग के चलते मानसिक शांति महसूस करेंगे। परन्तु स्थान परिवर्तन के साथ जिम्मेदारी बढ़ने की सम्भवना है।
6. कन्या राशि :
स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के चलते नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

7. तुला राशि :
कारोबार में वृद्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :
परिश्रम अधिक होने के साथ ही आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का पुन: संचालन हो सकता है।

9. धनु राशि :
पिता से अधिक से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढेंगे।
10. मकर राशि :
परिवार की समस्याओं के चलते मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

11. कुंभ राशि :
छोटभ् छोटी बातों में नाराजगी व खुशी के भाव आएंगे, जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
12. मीन राशि :
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

आज का अंकज्योतिष.23jan 2019 aaj ka Ankfal/Ank jyotish ..
अंक 01 :
नये मेल-मिलाप नाकाम रहने से चिंताए बढ़ेगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात शांति देगी।

अंक 02 :
साझेदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

अंक 03 :
कामकाज में गति आपको गिरने से रोकेगी। लेकिन परिचितों में अपमानित होना पड़ सकता है।

अंक 04 :
परियोजनाओं को समय पर पुरा कर पाएंगे। लेकिन वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग मिलने के बावजूद मन में निरसता बनी रहेगी।
अंक 05 :
आज के दिन कोई आपके स्वाभिमान पर चोट कर सकता है, ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

अंक 06 :
बुरी आदतों से दूर रहे। दोस्तों के कारण कोई आफत आ सकती है।
अंक 07 :
आज का दिन ज्यादा फायदेमंद नहीं हैं। कोई भी कार्य पूर्ण सफल बनाने के लिए प्लानिंग से ही काम करना फायदेमंद रहेगा।

अंक 08 :
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपने कार्यों में वरिष्ठों का सहयोग लें।
अंक 09 :
कार्यस्थल को लेकर परिवर्तन रुक सकता है। मन में स्थिरता की कमी रहेगी। निर्णय लेने में भी देरी हो सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.