scriptआज ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल! शनिदेव की रहेगी विशेष कृृपा | todays rashifal 23march 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल! शनिदेव की रहेगी विशेष कृृपा

locationभोपालPublished: Mar 22, 2019 08:02:12 pm

आज पाएं राहु संबंधी परेशानियों से छुटकारा,ऐसे…

23march 2019 ka rashifal in hindi

आज ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल! शनिदेव की रहेगी​ विशेष कृृपा

भोपाल। आज 23 मार्च 2019 को शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। इस दिन के कारक देव शनिदेव हैं, वहीं इस दिन श्रीबजरंगबली की पूजा भी विशेष मानी गई है। इसके अलावा शनि का रत्न नीलम माना जाता है।

आज के दिन में विशेष:
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 05 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।

शनिवार के दिन स्वाति नक्षत्र का संयोग राहु संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये बड़ा ही प्रशस्त है। इसके साथ ही शनिवार को 2 शुभ योग भी लग रहे है।

ये रहेंगे आज योग…
जहां यायीजयद योग सुबह 09:04 से रात 10:32 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग सुबह 09:05 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है।

शनि का राशियों से संबंध…
यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढ़ाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि ढैय्या कहते हैं। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है।

शनि का असर…
यदि कुंडली में शनि ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। बलवान शनि जातकों को कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान मिलती है। यह व्यक्ति को धैर्यवान बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की उम्र में वृद्धि होती है।
वहीं इसके विपरीत पीड़ित शनि व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियों को पैदा करता है।

शनि का वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।

शनि का तांत्रिक मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि का बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल.23 March 2019. aaj ka Rashifal in hindi
1. मेष राशि :
आज आपके किए हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यों को लेकर सतर्क रहे। वहीं वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है।

2. वृृृषभ राशि :
धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतनें की आवश्कता है। बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखनें का प्रयास करें अन्यथा चोरी का खतरा बनता नजर आ रहा है।

3. मिथुन राशि :
आज मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेंगी, लेकिन वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है।

4. कर्क राशि :
कॅरियर और पेशे की दृष्टिकोण से आज उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

5. सिंह राशि :
आपको सावधान रहने की आवश्कता है। आपकी नौकरी की हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक एव व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं।

6. कन्या राशि :
आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। अच्छे परिणाम वाला दिन है। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। साथ ही जो जातक बदलाव की तलाश में हैं, उन्हे थोड़ा और प्रयास करने की आवश्कता है।

7. तुला राशि :
दिन शुभ है। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता हैं। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :
आज के दिन कुछ संपत्ति जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आप में से कुछ को बेचैन कर सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

9. धनु राशि :
आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। लेकिन अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागीदार आज आपके लिए अशांति का कारण बनेगा। आपको संयम रखने की आवश्कता है।

10. मकर राशि :
वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन करीबी रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। अत: शब्दों का चयन सावधानी से करें। आपके दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। नुकसान होने की संभावना है।पारिवारिक व व्यावासयिक सदंर्भ में मनमुटाव हो सकता है।

11. कुंभ राशि :
आज निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें।साथ ही शनिवार को आपको चुनौतियों का सामना करना होगा, जिसके बाद चीजें आपके पक्ष में आ जाएंगी।

12. मीन राशि :
आज आपको चौतरफा खुशी मिलेगी। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। जानकारी इकट्ठा करने के सदंर्भ में आप अच्छी प्रगति करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते समय उन्हें भ्रमित न करें।

आज का अंक ज्योतिष.23March2019. Aaj ka ank jyotish in hindi..

अंक:1
शुभ रंग – पीला : शुभ अंक –12
आज खुशी से दिन रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं।

अंक:2
शुभ रंग- सुनहरा : शुभ अंक-13
विवादास्पद मुद्दों पर बहस से बचें। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।


अंक:3
शुभ रंग – नीला : शुभ अंक- 10
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।
अंक:4
शुभ रंग – वायलेट : शुभ अंक – 16
आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस आपका काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा।


अंक:5
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक – 24
नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
अंक:6
शुभ रंग– हल्का हरा : शुभ अंक –22
किसी भी मामले में कॅरियर से समझौता न करें। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं।


अंक:7
शुभ रंग – लाल : शुभ अंक – 5
संपत्ति को खरीदने की संभावना है। प्रेम-संबंध उजागर होने से परिवार में तनाव आ सकता है।

अंक:8
शुभ रंग – सुनहरा : शुभ अंक – 4
व्यापार में नई कार्य योजना अपनाएंगें। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें।


अंक:9
शुभ रंग –लाल : शुभ अंक –18
आत्मविश्वास में इजाफा होगा। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो