scriptआज इन 8 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का सहारा! कठिनाइयां हो जाएंगी गायब | todays rashifal 24 feb 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 8 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का सहारा! कठिनाइयां हो जाएंगी गायब

locationभोपालPublished: Feb 23, 2019 10:38:22 pm

सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू-पंचांग की गणना संभव…

sunday rashifal

आज इन 8 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का सहारा! कठिनाइयां हो जाएंगी गायब

भोपाल। आज 24 फरवरी 2019 यानि रविवार का दिन है। यह दिन सूर्यदेव का दिन माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य जातक के मान सम्मान का प्रतीक माना गया है। वहीं इसे आत्मा का कारक भी माना जाता है। सूर्य का रत्न माणिक्य है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू-ज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है, तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है।विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू-पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।

rashifal

सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपनी मित्र राशियों में उच्च होता है जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस दौरान व्यक्ति के बिगड़े कार्य बनते हैं। बली सूर्य के कारण जातक के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और जीवन के प्रति वह आशावादी होता है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति करता है और समाज में उसका मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह व्यक्ति के अंदर अच्छे गुणों को विकसित करता है।

सूर्य का प्रभाव:
जातक की कुंडली में यदि मजबूत यानि ताकतवरी सूर्य होता है तो वह उसे लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है। वहीं इसके विपरीत पीड़ित सूर्य अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।

सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

आज का राशिफल.24 feb 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि :
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशानी की वजह बन सकते हैं। आज वाद विवाद से बचें। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
2. वृषभ राशि :
पूराने सपने अब जाकर साकार रूप ले सकते हैं। आज के दिन व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी पैसा लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ भी जाएगा।
3. मिथुन राशि :
आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम बढ़ाएं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें।
sunday ka rashifal

4. कर्क राशि :
आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें।

 

5. सिंह राशि :
आज मिश्रित परिणामों वाला दिन है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्र में रहने का है। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।

 

6. कन्या राशि :
आज आप में सकारात्मक विकास देखेंगे। निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा। कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला कर सकते हैं।

7. तुला राशि :
कार्यस्थल पर अचानक बदलाव व विकास होगा। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को अवश्य पूरा करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

 

8. वृश्चिक राशि :
पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।
आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा।

9. धनु राशि :
नई सफलताएं मिलेंगी। लोगों प्रभावित करेंगे। प्रमोशन होने के योग बनते दिख रहे हैं। यदि नौकरी की तलाश हैं, तो अपने प्रयास जारी रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं।

 

10. मकर राशि :
भाग्य आज आपका साथ देगा। कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। आपके काम की सराहना भी होगी। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने जीवन में अच्छी प्रगति करेंगे।

11. कुंभ राशि :
यह समय खुद को स्थापित करने का है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे। आज के दिन परिवार की तरफ से आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।

 

12. मीन राशि :
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज यदि आपने जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लिया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप अवश्य विजयी बनेंगे। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नज़र रखना उचित होगा।

 

आज का अंक ज्योतिष.24 feb 2019 aaj ka ank jyotish in hindi. जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक…

मूलांक 1
आज दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

मूलांक 2
व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

मूलांक 3
व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
मूलांक 4
व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5
साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

मूलांक 6
व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। बड़े कार्य को करने के लिए प्रेरित होंगे।

मूलांक 7
व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता है।
मूलांक 8
आज दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

मूलांक 9
कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो