scriptआज का दिन इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली! गुरु की कृपा से होगी हर इच्छा पूरी | todays rashifal 24jan 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज का दिन इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली! गुरु की कृपा से होगी हर इच्छा पूरी

गुरु की मूलत्रिकोण राशि धनु…

भोपालJan 23, 2019 / 08:39 pm

दीपेश तिवारी

thuresday rashifal 24 jan 2019

आज का दिन इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली! होगी हर इच्छा पूरी

भोपाल। आज 24 जनवरी 2019 को गुरुवार यानि बृहस्पतिवार का दिन है। इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु माने गए हैं। वहीं गुरु विद्या का कारक ग्रह होने के कारण इस दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गुरु (बृहस्पति) ज्योतिष के नव ग्रहों में शुभ ग्रह माने जाते हैं। ये देवताओं के गुरु हैं और चंद्र के साथ मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण करते हैं। इनकी खास विशेषता ये है कि यदि कुंडली के मध्य के चारों भावों में से किसी में भी ये उचित दृष्टि के साथ बैठे हो तो कुंडली में उपस्थित सारे दोषों को दूर कर देते हैं।

ये हैं मित्र व शत्रु ग्रह…
गुरु के मित्र ग्रह सूर्य, चन्द्र, मंगल हैं। वहीं बुध व शुक्र इनके शत्रु माने गए हैं। जबकि गुरु के साथ शनि सम संबन्ध रखता है।

 

 

MUST READ : चमत्कारी है वृक्ष की ये जड़, भिखारी को भी बना सकती है राजा!

 


गुरु मीन व धनु राशि के राशि स्वामी हैं। जबकि गुरु की मूलत्रिकोण राशि धनु है। इस राशि में गुरु 0 अंश से 10 अंश के मध्य अपने मूलत्रिकोण अंशों पर होते है। जबकि गुरु कर्क राशि में 5 अंश पर होने पर अपनी उच्च राशि अंशों पर होते हैं। गुरु मकर राशि में 5 अंशों पर नीच राशिस्थ होते हैं, गुरु को पुरुष प्रधान ग्रह कहा गया है यह उत्तर-पूर्व दिशा के कारक ग्रह हैं।

गुरु का बीज मंत्र Jupiter’s Beej Mantra
ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:।।

गुरु का वैदिक मंत्र | Jupiter’s Vedic Mantra
देवानां च ऋषिणा च गुर्रु कान्चन सन्निभम ।
बुद्यिभूतं त्रिलोकेश तं गुरुं प्रण्माम्यहम ।।

गुरु का असर Effects of Jupiter
गुरु लग्न भाव में बली होकर स्थित हों, या फिर गुरु की धनु या मीन राशि लग्न भाव में हो, अथवा गुरु की राशियों में से कोई राशि व्यक्ति की जन्म राशि हो, तो व्यक्ति के रुप-रंग पर गुरु का प्रभाव रहता है। गुरू का प्रबल प्रभाव जातक को मीठा खाने वाला तथा विभिन्न प्रकार के पकवानों तथा व्यंजनों का शौकीन बनाता है। गुरू के प्रभाव से चर्बी का असर दिखता है, इस कारण गुरू से प्रभावित व्यक्ति मोटा हो सकता है इसके साथ ही व्यक्ति साफ रंग-रुप, कफ प्रकृति, सुगठित शरीर का होता है।

गुरु के खराब होने पर | Effects of an Inauspicious Jupiter

गुरु कुण्डली में कमजोर हो, या पाप ग्रहों के प्रभाव में हो यानि नीच का हो तो व्यक्ति को गाल-ब्लेडर, खून की कमी, शरीर में दर्द, दिमागी रुप से विचलित, पेट में गडबड, बवासीर, वायु विकार, कान, फेफडों या नाभी संबन्धित रोग, दिमाग घूमना, बुखार, बदहजमी, हर्निया, मस्तिष्क, मोतियाबिन्द, बिषाक्त, अण्डाश्य का बढना, बेहोशी जैसे दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

बृहस्पति के बलहीन होने पर जातक को अनेक बिमारियां जैसे मधुमेह, पित्ताशय से संबधित बिमारियों प्रभावित कर सकती हैं। बृहस्पति पर अशुभ राहु व्यक्ति को आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों से दूर ले जाता है व्यक्ति धर्म तथा आध्यात्मिकता के नाम पर लोगों को धोखा देने वाला हो सकता है।

आज का राशिफल 24 जनवरी 2019-AAJ Ka Rashifal in hindi


1. मेष राशि :
आज व्यापार अच्छा रहने के बावजूद आर्थिक रूप से दिन कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी।
2. वृषभ राशि :
आज आप अपने कामों में सफलता हासिल करेंगे। आमदनी निरंतर बनी रहेगी, किन्तु खर्च उम्मीद से अधिक हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

3. मिथुन राशि :
आज हर ओर आशातीत सफलता मिलेगी। आमदनी में इजाफे के साथ ही कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी, मन प्रसन्न रहेगा।
4. कर्क राशि :
आज कार्यस्थल पर प्रशंसा के साथ ही सफलता भी मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग के बीच आर्थिक मामलों में बड़ों का सहयोग लेना उचित रहेगा।

5. सिंह राशि :
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिलेंगे, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नाक, कान और गले से जुड़े बीमारियों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं।
6. कन्या राशि :
आज का दिन शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से कोई भी निर्णय बड़ी ही सतर्कता से लें। खुद पर भरोसा रखें। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम-संबंध के योग बन रहे हैं।
7. तुला राशि :
काम की अधिकता रहेगी। विश्वास के साथ काम करें सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें, असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में आज कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

8. वृश्चिक राशि :
आज सकारात्मक सोच का ही सहारा लें साथ ही पिछली गलतियों से सबक लें। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। मित्र इस समय में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकतें हैं।
9. धनु राशि :
नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ होगा। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में संकोच न करें। नये रिश्ते बनाने से बचें।
10. मकर राशि :
आज आप योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकतें हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में आपके पास कई नए अवसर हो सकते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते रहें, नकारात्मक परिस्थितियों से बचें।
11. कुंभ राशि :
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई अवसर आएंगे। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
12. मीन राशि :
शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। आज जो आपको ठीक लगे, उसका पूरी तरह समर्थन करें, और सकारात्मक सोच रखें।

आज का अंक ज्योतिष.Aaj Ka AnkJyotish…
अंक 1 :
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।


अंक 2 :
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे।

अंक 3 :
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। वर्तमान में रहकर कार्य करें।


अंक 4 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे कार्यों को फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक अशांति की स्थिति रहेगी।
अंक 5 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। व्यापार में किसी को भी उधार देने से बचें।

अंक 6 :
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।


अंक 7 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

अंक 8 :
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।

अंक 9 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो