scriptबेसमेंट की खुदाई से मकान गिरा, पिता-पुत्र घायल | Houses toppled, father and son injured | Patrika News

बेसमेंट की खुदाई से मकान गिरा, पिता-पुत्र घायल

locationभोपालPublished: Jan 30, 2016 07:03:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

एमआईए थाना इलाके के देसूला स्थित कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार रात बेसमेंट खुदाई के कारण एक मकान ढह गया।

एमआईए थाना इलाके के देसूला स्थित कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार रात बेसमेंट खुदाई के कारण एक मकान ढह गया। हादसे में मकान के कमरे में सो रहे पिता-पुत्र मलबे की नीचे दब गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से बाहर निकाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।

एमआईए थानाधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि देसूला स्थित कृष्णा कॉलोनी में हरियाणा निवासी हाजर खां नामक व्यक्ति अपनी जमीन में बेसमेंट बनवा रहा है। शुक्रवार शाम को बेसमेंट खुदाई का काम कर मजदूर चले गए। बेसमेंट से सटे रामस्वरूप प्रजापति के मकान के दो कमरे रात करीब नौ बजे अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ गिर गए।

कमरे में सो रहे किराएदार रामगढ़ हाल कृष्णा कॉलोनी निवासी भीमसिंह यादव (45) और उसका पुत्र राकेश यादव (18) मलबे के साथ बेसमेंट में गिर गए और मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवास सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और लोगों की मदद से पिता-पुत्र को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। मलबे में दबने से उनके हाथ-पैर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई। दोनों घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका उपचार जारी है। दोनों घायल हालत सामान्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो