scriptदिग्विजय ने स्वीकारी हार, बोले- मुझे भोपाल के मतदाताओं का फैसला मंजूर | Top Secret winning story of Sadhvi Pragya in bhopal | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय ने स्वीकारी हार, बोले- मुझे भोपाल के मतदाताओं का फैसला मंजूर

प्रज्ञा पहले राउंड से दिग्विजय सिंह पर भारी, छठवें राउंड तक लीड बनाए रखी…

भोपालMay 23, 2019 / 09:44 pm

दीपेश तिवारी

bhopal result

दिग्विजय ने स्वीकारी हार, बोले- मुझे भोपाल के मतदाताओं का फैसला मंजूर

भोपाल। वीआईपी सीट भोपाल में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड से भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पर भारी पड़ रही हैं। लगभग हर विधानसभा से मोदी लहर का असर दिख रहा है।

पुरानी जेल स्थित मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर है तो वहीं दिग्विजय खेमा खामोश बैठा है। खुद दिग्विजय सिंह पहले राउंड से मतगणना स्थल पहुंच गए, लेकिन छह राउंड में से कोई भी ऐसा राउंड नहीं आया जिसमें उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली हो।

Bhopal election 2019 winner

पहले राउंड की गणना में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 22089 वोट मिले तो वहीं भाजपा की प्रज्ञा को 41595 वोट। पहले राउंड में ही 19506 की लीड प्रज्ञा को मिली है।

दूसरे राउंड में दिग्विजय सिंह 25455 मत मिले तो प्रज्ञा सिंह को 34524 वोट। तीसरे राउंड में दिग्विजय सिंह को 27056 तो प्रज्ञा को 31107 वोट मिले हैं।

चौथे राउंड में दिग्विजय को 23339 मत मिले तो प्रज्ञा को 41231 वोट। इसी प्रकार पांचवें राउंड में 21152 वोट कांग्रेस को तो भाजपा को 39627 वोट मिले हैं।

छठवें राउंड में कांग्रेस को 23357 वोट मिले तो भाजपा को 37322 वोट मिले हैं। छठवें राउंड तक प्रज्ञा को टोटल बढ़त 82958 मतों की हो गई है। भोपाल में 28 राउंड तक गणना होनी है।

जीत : शाम तक साध्वी की जीत सबके सामने आ गई शाम 8.54 बजे तक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कुल वोट 864220 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह को 500899 वोट पड़े। यानि जीत का अंतर 363321 वोट का रहा।
अपनी हार स्वीकार करता हूं। मैं भोपाल के मतदाताओं का सम्मान करता हूं, उनके फैसले को स्वीकार करता हूं।
– दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी, भोपाल


खास: वहीं इससे पहले चुनाव के दौरान एक दूसरे पर जमकर प्रहार करने वाले दिग्विजय और प्रज्ञा ठाकुर मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम में बने कक्ष में उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय के सामने ही प्रज्ञा को बधाई दी।
इस तरह बढ़ता गया अंतर…
1 राउंड में दिग्विजय सिंह को 22089 वोट मिले तो वहीं भाजपा की प्रज्ञा को 41595 वोट।


2 राउंड में दिग्विजय सिंह 25455 मत मिले तो प्रज्ञा सिंह को 34524 वोट।

3 राउंड में दिग्विजय सिंह को 27056 तो प्रज्ञा को 31107 वोट मिले।


4 राउंड में दिग्विजय को 23339 मत मिले तो प्रज्ञा को 41231 वोट।


5 राउंड 21152 वोट कांग्रेस को तो भाजपा को 39627 वोट मिले।

6 राउंड में कांग्रेस को 23357 वोट मिले तो भाजपा को 37322 वोट मिले।


7 राउंड दिग्विजय सिंह को 24661 व प्रज्ञा को 32658.


8 राउंड दिग्विजय सिंह को 21665 वोट, प्रज्ञा ठाकुर को 35036 वोट मिले

9 राउंड दिग्विजय सिंह को 23610 वोट प्रज्ञा ठाकुर को 36686 वोट मिले


10 राउंड दिग्विजय सिंह को 21514 वोट प्रज्ञा ठाकुर को 39057 वोट मिले


11 राउंड दिग्विजय सिंह 24380, प्रज्ञा ठाकुर 39623

12 राउंड दिग्विजय सिंह- 22025, प्रज्ञा सिंह 39871


13 राउंड दिग्विजय सिंह-23722, प्रज्ञा सिंह 37851


14 राउंड दिग्विजय सिंह-23545, प्रज्ञा सिंह 36811

Home / Bhopal / दिग्विजय ने स्वीकारी हार, बोले- मुझे भोपाल के मतदाताओं का फैसला मंजूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो