scriptभोपाल में टोटल लॉक डाउन, होम डिलीवरी सामान के लिए इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क | Total lock down Bhopal, contact these number for home delivery goods | Patrika News

भोपाल में टोटल लॉक डाउन, होम डिलीवरी सामान के लिए इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क

locationभोपालPublished: Apr 06, 2020 01:43:35 pm

Submitted by:

Amit Mishra

भोपाल में टोटल लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर नजर आ रहे है लोग

भोपाल में टोटल लॉक डाउन, होम​ डिलीवरी सामान के लिए इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क

भोपाल में टोटल लॉक डाउन, होम​ डिलीवरी सामान के लिए इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को राजधानी भोपाल में 23 नए कोरोना पॅजिटिव मरीज मिले थे। कोरोना पॅजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर तरूण पिथौडे ने सोमवार यानि से टोटल लॉक डाउन लगा दिया। टोटल लॉक डाउन लगाने के बाद कलेक्टर ने सभी से अपील किया है कि वे घरों से बाहर न निकले और जरूरत के सामान के लिए दिए गए नंबरों से संपर्क कर आन लाइन सामान मंगवा सकते है।

nom.jpg

 

इन जगहों से लिया जा सकता है सामान
कलेक्टर भोपाल ने जिले में आमजन को अति आवश्यक खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी के माध्यम से सामान उपलब्ध कराने के लिए इन खाद्य कारोबारियों को अधिकृत किया है। इसमें जोमैटो भोपाल के समस्त ऑनडोर एयरपोर्ट रोड, 11 नंबर, अन्नपूर्णा और अयोध्या बायपास, अवधपुरी, कटारा, कोहेफिजा, कोलार, महाबली नगर, वसंत कुंज, चुना भट्टी, बीमा कुंज, गौतम नगर, गुफा मंदिर, गुलमोहर, होशंगाबाद रोड, इंद्रपुरी फेस 1 फेस 2, कटारा, नेहरू नगर, प्रभात चौराहा, पंजाबी बाग, साकेत नगर, वैशाली नगर, मालिक वेयरहाउस, जेके रोड गोविंदपुरा आदि जगह से आप ऑनडोर स्टोर से सामान मंगवा सकते हैं। वही बिग बाजार उसे भी अगर आपको सामान लेना है तो आप दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं d-mart कोलार, डी मार्ट होशंगाबाद, रिलायंस फ्रेश, रिलायंस मार्ट, हबीबगंज, पुरी आश्रम, अयोध्या से ऑनलाइन सामान लेने के लिए संपर्क किया जा सकता है.

 

 

num_1.jpg

लोग घरों से बाहर निकल रहे
कलेक्टर तरूण पिथौड ने आज से पूरे शहर में टोटल लॉक डाउन लागू कर दिया है ,लेकिन उसके बाद भी लोग सड़क पर दिखाई दिए। चूना भट्टी और कोलार क्षेत्र में सड़क पर लोग गाडियों से जाते दिखाई दे रहे है। जब कि भोपाल कलेक्टर तरूण पिथौड ने सख्त आदेश दिया है कि वेवजह घरों से न निकले ,लेकिन उसके बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे है।

 

 

news_n.jpg

बफर जोन घोषित कर दिया गया
उधर भोपाल कलेक्टर तरूण पिथौड ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तुरंत सूचना देना अनिवार्य होगा। पाजीटिव केस के संपर्क वाले लोगों और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को 14 दिन तक कोरेंटाइन कर प्रतिदिन फलोअप लिया जायेगा। हैंड हाइजीन और पर्सनल हाईजीन के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उसके आसपास के 2 किलोमीटर एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया गया है।

इन नंबरों पर कर सकते है फोन
भोपाल के समस्त आॅनडोर 0755 4042100
बिग बाजार 9993320329, 9713922201, 9685801293
कैथल स्पाइसेस 7566442625
डी मार्ट कोलार 0755 2790510
डी मार्ट होशंगाबाद रोड 0755 4939222
रिलायंस फ्रेश 8818966976
रिलायंस मार्ट
कोलार, हबीबगंज, अवधपुरी, चुना भट्टी, कोहेफिजा, आशिमा, विराशा, अयोध्या के लिए 9070047434, 8305627072, 6261912870,8109164552, 9039919770 , 9993722244, 9754514864, 9953042623
जैविक जीवन सब्जियों के लिए सुधांशु शर्मा
8349415683, 9893170501,

विशाल मेगा मार्ट एमपी नगर अनूप महेश्वरी
7970281769, 7217887871, 964477008

विशाल मेगा मार्ट कोलार 7217887879 , 7217887878

वी मार्ट पिपलानी 8448085181

बेस्ट प्राइज करोंद 0755 4096716, 8349173177

बेस्ट प्राइज होशांगाबाद रोड 0755 7164445
समस्त आपर्ति भोपाल
7000252803,
न्यू मार्केट 0755 4223286
इंद्रपुरी 9826482335, 0755 4038038
कोहेफिजा 9669789341, 0755 4251390
केपिटल मॉल 7898908988, 0755 4255059
कोलार 9839058786, 0755 4225556
बिट्टन मार्केट 9165413856, 0755 4276520
अवधपुरी 9575349009

अग्रवाल स्टोर ,गोविंद गार्डन 7999803806 आदि से संपर्क कर सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो