scriptMP Shapna Diwas: ऐसा रहेगा आज का ट्रैफिक रूट | traffic route of bhopal on MP Establishment Day | Patrika News

MP Shapna Diwas: ऐसा रहेगा आज का ट्रैफिक रूट

locationभोपालPublished: Nov 01, 2017 11:14:38 am

शाम चार बजे से चार पहिया वाहन एवं साथ ही छह बजे से दो पहिया वाहनों का आवागमन लालपरेड ग्राउण्ड से जुड़े मार्गो पर प्रतिबंधित रहेगा।

Traffic police

Traffic police

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से आज कई मार्गों का ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा। पुलिस के मुताबिक भारत टॉकीज से पीएचक्यू होकर रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जाने वाले वाहन भारत टॉकीज से पुलबोगदा, लिली टॉकीज तिराहे से जिंसी, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड होकर आ-जा सकेंगे।
पॉलीटेक्निक चौराहा, टीटी नगर, रोशनपुरा से लिली टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन लिंक रोड-१, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी, पुलबोगदा होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे। लाल परेड ग्राउंड, पुलिस कंट्रोल रूम की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
वहीं कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले शाम चार बजे से चार पहिया वाहन एवं साथ ही छह बजे से दो पहिया वाहनों का आवागमन लालपरेड ग्राउण्ड से जुड़े मार्गो पर प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अतिविशिष्ट पासधारी लोगों के वाहन वॉलीबॉल ग्राउंड से बास्केट बॉल ग्राउंड के बीच पार्क होंगे। विशिष्ट पासधारी पुलिस आईटीआई मैदान में पार्क करेंगे। बिना पासधारी वाले चालक एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में अपना वाहन पार्क करेंगे।
यह भी पढ़ें
ONLINE Reservation: ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले


कलेक्टर, डीआईजी ने देखी व्यवस्था
भोपाल. मप्र स्थापना दिवस मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े और डीआईजी संतोष सिंह ने लाल परेड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान लाल परेड ग्राउंड के आसपास होने वाले यातायात परिवर्तित मार्ग के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम प्रसारण के लिए एलईडी डिस्प्ले लगाई जाएगी।
निगम कर्मचारी हड़ताल पर:
वहीं इससे पहले कोलार में नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को कोलार में नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल की। सभी विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से जोन क्रमांक 18 और 19 का काम ठप हो गया। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने ननि अफसरों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए और अंत में कमिश्नर को ज्ञापन देकर नियमितीकरण की फाइल तत्काल नगरीय प्रशासन को भेजने का आग्रह किया।
कर्मचारी नेता भारत पाटिल ने बताया कि कोलार नपा में 339 कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्य कर रहे थे। सितम्बर-अक्टूबर 2014 में कोलार नपा का ननि में विलय हो गया। इसके बाद देवेभो कर्मचारियों का डिमोशन कर दिया, जिससे इन कर्मचारियों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है।
25 दिन के हिसाब से वेतन का भुगतान किया गया। नगर निगम द्वारा बिना किसी नियम और कारण के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का डिमोशन करने से इन कर्मचारियों को सरकार की नियमितीकरण की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कर्मचारी लंबे समय से नगर निगम का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी नेता पाटील ने बताया कि दीपावली से पहले भी दोनों जोन के कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया था, इस दौरान नगर निगम के अफसरों ने फाइल नगरीय प्रशासन को भेजकर मार्ग दर्शन लेकर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने फाइल नहीं भेजी। मंगलवार को कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल कर कमिश्नर को ज्ञापन दिया और फाइल नगरीय प्रशासन को भेजने का आग्रह किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो