भोपाल

MP Transfer List- इन IAS अधिकारियों के कार्याें में किया गया बदलाव

– MP शासन ने तीन IAS अधिकारियों के तबादले किये, देखें लिस्ट

भोपालSep 30, 2022 / 10:06 pm

दीपेश तिवारी

भोपाल। मप्र में चुनाव से पहले बड़ी पुलिस-प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के चलते 5 अक्टूबर तक हटी राेक के बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश में तबादले किए गए है। जिसके तहत 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य में बदलाव किया गया है। वहीं माना जा रहा है कि अब 5 अक्टूबर से पहले-पहले आगामी चुनाव 2023 काे देखते हुए मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत कई जिलों के एसपी (SP) और कलेक्टर(collector) बदले जाने के अलावा कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का भी तबादला हाेने की संभावना है।

वहीं अभी जाे बदलाव किए गए हैं उसके तहत -मप्र में जारी तबादलों (MP Transfer) के क्रम में- राज्य शासन ने आज IAS अधिकारियों के तबादले (MP IAS Transfer) की लिस्ट जारी की है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नाम हैं। यहां इनके नाम और नई पदस्थापना की सूची देखें।

– भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के के वीरेंद्र कुमार जाे वर्तमान में उप सचिव (वर्तमान पदस्थापना) मध्यप्रदेश शासन से उन्हें अब मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग (नवीन पदस्थापना) का उप सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- MP में चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

 

– 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के धरणेंद्र कुमार जैन जाे वर्तमान में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन (वर्तमान पदस्थापना) से उन्हें अब मध्यप्रदेश शासन के लाेक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (नवीन पदस्थापना) का उप सचिव बनाया गया है।

– भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के के साेमेश मिश्रा जाे वर्तमान में उप सचिव (वर्तमान पदस्थापना) मध्यप्रदेश शासन से उन्हें अब मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा विकास एवं राेजगार विभाग (नवीन पदस्थापना) का उप सचिव बनाया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें- MP पुलिस विभाग ने शुरु की सर्जरी, तबादला आदेश की सूची में आए ये नाम

इसे पहले अभी IPS के तबादले किए –
इन तबादलाें से कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से IPS के तबादले किए गए थे। जिसके तहत साेमवार काे राज्य सरकार ने सोमवार को झाबुआ एसपी के पद पर अगम जैन को पदस्थ कर दिया है। अगम 2016 बैच के आईपीएस हैं, जो अभी राज्यपाल के परिसहाय के रूप में राजभवन में पदस्थ थे। अब राज्यपाल के परिसहाय के पद पर ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को पदस्थ किया गया।
इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अभिनव चाैकसे जाे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर थे, उनका भी तबादला करते हुए उन्हें राज्यपाल के परिसहाय के रूप में राजभवन में पदस्थ किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.