scriptसंगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी | tree plantation campaign in bhopal | Patrika News

संगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी

locationभोपालPublished: Jun 07, 2020 01:53:59 am

Submitted by:

govind agnihotri

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठनों ने किया पौधरोपण
 

tree plantation campaign in bhopal

संगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी

भोपाल. पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर शहरवासियों ने पौधरोपण किया। राजधानी में हरियाली बढ़ाने के लिए धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लोगों ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्वतारोही मेघा परमार, शोभित नाथ शर्मा और उनकी टीम द्वारा भी पौधरोपण किया गया। टीम के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

एनडीआरएफ टीम ने रोपे अमरूद, आंवला और नीम के पौधे
11 वीं वाहिनी की भोपाल टीम द्वारा नीलकंठ कॉलोनी, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र के एरिया में पौधरोपण किया गया। इसमें अमरूद, आंवला, आम, जामुन, नीम सहित फूलों के पौधे रोपे गए। टीम कमांडर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा, ग्लोबलाइजेशन के दौर में भी शुद्ध बनाए रखने में वृक्षों का अहम योगदान होता है। सत्यजीत सिंह, ठाकरचंद, धर्मसिंह धामी, नीरज कुमार उपस्थित थे।

घरों में किया रोपण
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद आस्था शाखा के सभी सदस्याओं ने अपने-अपने घरों में फलदार पेड़ों की पौध का रोपण किया। प्रांतीय चेयर पर्सन जयंती जैन, शोभा हाथीशाह, ज्योति जैन, राखी जैन सहित अनेक सदस्यों ने पौधरोपण किया।
संगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी

कॉलोनी में महिलाओं ने रोपे पौधे
सागर रॉयल विलास की महिलाओं के मौज मस्ती ग्रुप ने कॉलोनी में ही पौधे रोपे समूह की ममता सक्सेना ने बताया उनका समूह पूरे साल कार्यक्रम करता है। 100 महिलाओं के ग्रुप ने लॉकडाउन में अलग-अलग कार्यक्रमों, खेलों के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़े रखा।

संगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी

बच्चों के साथ हरियाली का संदेश
बर्रई कटारा हिल्स स्थित गौरीशंकर परिसर में रहवासियों ने बच्चों के साथ 500 से ज्यादा पौधे रोपे। नगर निगम भोपाल ने रहवासियो को पौध उपलब्ध कराए। इनमें आम, जामुन, आंवला, नीम, बड़,अमरूद जैसे पौधे शामिल थे।

संगठनों ने रोपी हरियाली, बोले- पेड़-पौधों से ही सुरक्षित रहेगी हमारी पृथ्वी

निगम ने शहरभर में रोपित किए 12 हजार से अधिक पौधे
नगर निगम ने शहरभर में 12 हजार से अधिक पौधे रोपित किए। छोटे तालाब के किनारे सांसद वीडी शर्मा ने पौधारोपण किया। भोपाल संभागायुक्त और प्रशासक कविन्द्र कियावत, कलेक्टर तरुण पिथौडे ने ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण किया। निगम आयुक्त विजय दत्ता ने स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर में पौधे रोपे। नगर निगम भोपाल के उद्यान विभाग द्वारा लगभग 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

बीडीए में पौधरोपण

भोपाल विकास प्राधिकरण के प्रांगण में संभाग आयुक्त एवं अध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण कविंद्र कियावत द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया व अधीक्षण यंत्री राजीव जैन समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो