scriptकर्मचारियों की हरकतों से बदनाम हुआ लंदन का ल्यूटन एयरपोर्ट | Refresh Activities of Employees is due to the infamous London Luton Airport | Patrika News

कर्मचारियों की हरकतों से बदनाम हुआ लंदन का ल्यूटन एयरपोर्ट

Published: Dec 12, 2015 02:25:00 pm

Submitted by:

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट की कुछ ऐसी तस्वीरें बरामद हुई
जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति हवाई जहाज में अपना सामान कार्गो कर्मचारियों
के हवाले करना शायद बिल्कुल पसंद न करे। 

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट की कुछ ऐसी तस्वीरें बरामद हुई जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति हवाई जहाज में अपना सामान कार्गो कर्मचारियों के हवाले करना शायद बिल्कुल पसंद न करे।

दरअसल एक एअरलाईन के कुछ कर्मचारियों की कुछ एेसी हरकतें सामने आई हैं जिसके बाद से ल्यूटन एयरपोर्ट का नाम दुनिया भर में बदनाम हो रहा है ।

लंदन से ग्रीस जा रहे एक यात्री ने ल्यूटन एयरपोर्ट पर देखा कि कुछ कर्मचारी, यात्रियों के सामान को कन्वेयर बैलट पर इस तरह फैंक रहे थे, जैसे कूड़ा फेंका जा रहा हो। उस व्यक्ति ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बना लिया।

जब यह वीडियो और तस्वीरें ल्यूटन एयरपोर्ट के आधिकारियों को दिखाईं गई तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट कर्मचारियों के ऐसा करने से यात्रियों की कीमती चीजों को भी नुक्सान पहुंच सकता है।


ल्यूटन एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त के काबिल नहीं है। हम पता लगा रहे हैं कि ये किस एयरलाइन के कर्मचारी थे। ल्यूटन एयरपोर्ट के सिक्योरिटी विशेषज्ञ जूलियन ब्रे ने सभी स्टाफ को अनुशासित रहने की चेतावनी दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो