scriptशहर में मसाज इंडस्ट्री के नाम पर हो रहा यह काम, जानें.. | truth behind the massage industry of bhopal news | Patrika News

शहर में मसाज इंडस्ट्री के नाम पर हो रहा यह काम, जानें..

locationभोपालPublished: Mar 14, 2018 11:00:01 pm

स्पा सेंटर्स का संचालन, थाईलैंड का कल्चर भोपाल में

centre

भोपाल। डीएसबी की रिकार्ड में पड़ताल से यह स्पष्ट है कि इन स्पा में विदेशी लड़कियां अवैध तरीके से काम कर रही हैं। जिनके नाम पर स्पा संचालक अच्छी-खासी रकम ग्राहकों से वसूलते हैं। साथ इन स्पा में बंद कमरे में लड़कियों की ओर से युवकों को फुल बॉडी मसाज के नाम पर क्या किया जा रहा है, यह भी संदेह के घेरे में है।

पत्रिका स्टिंग में कई स्पा संचालकों ने विदेशी लड़कियों से फुल बॉडी मसाज देने और एक बार में कई विदेशी लड़कियां मसाज के लिए उपलब्ध होने की बात कही।

जिस मसाज इंडस्ट्री के नाम पर थाईलैंड का टूरिज्म फल-फूल रहा है, वही संस्कृति अब शहर में भी पांव पसारती जा रही है। शहर के बड़े मॉल्स और पॉश इलाकों में कई ऐसे स्पा सेंटर्स चल रहे हैं, जिनमें विदेशी लड़कियां पुरुषों को फुल बॉडी मसाज दे रही हैं।

संचालक इन विदेशी लड़कियों के थाइलैंड से होने का दावा करते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले की डीएसबी (जिला विशेष शाखा) के पास एेसे किसी स्पा में विदेशी लड़कियों के होने का रिकॉर्ड नहीं है।

विदेशी युवतियों के नाम पर रिझाते हैं ग्राहक को

इंटरनेट की दुनिया और संचार क्रांति ने युवाओं के अरमानों को बेलगाम कर दिया है। वे हर मनपसंद चीज को जल्द से जल्द हासिल करना और भोगना चाहते हैं। विदेशी युवतियों से मसाज के नाम पर मौजमस्ती कराने के काराबोर कर रहे मसाज पॉर्लर/स्पा सेंटर ग्राहकों को इसी तर्ज पर रिझाते हैं।

वर्किंग वीजा पर कोई नहीं
‘हमारे रिकार्ड के अनुसार थाईलैंड की कोई लड़की वर्किंग या बिजनेस वीजा पर जिले में नहीं है। टूरिस्ट वीजा पर आने वाले व्यक्ति किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कर सकते, यदि एेसा कोई मामला सामने आता है तो जांच करवाई जाएगी।
-विवेक लाल, एएसपी, जिला विशेष शाखा

सीधी बात

औरा थाई स्पा- होशंगाबाद रोड का एक मॉल

रिपोर्टर- मसाज के लिए आपके पास कितनी लड़कियां हैं?
मैनेजर- हमारे पास थाइलैंड की पांच लड़कियां हैं, पांच को एक साथ एंटरटेन कर सकतीं हैं।
रिपोर्टर- हमारी एक फर्म है जिसमें गेस्ट आते हैं, हम गेस्ट को एंटरटेन करने के लिए ग्रुप मेम्बरशिप चाहिए, आपके यहां एक बार में कितने लोगों को एक साथ मसाज दी जा सकती है।
मैनेजर- आपको यदि ग्रुप में आना है तो पांच से छह लोग एक समय में मसाज ले सकते हैं, वैसे वीकेंड पर शेड्यूल टाइट होता है। फिर भी यदि आपको ग्रुप में आना है तो एक बार में पांच से छह लोगों के ग्रुप को थैरेपी मिलेगी।

रिपोर्टर- हमारे गेस्ट आईडी नहीं देंगे? उन्हें सीधे सर्विस मिलनी चाहिए।
मैनेजर- हां हो जाएगा, हमारा, एक पैकेज का फार्म होता है? पैकेज आपके नाम पर रहेगा आपके नाम से जो भी आएंगे, उन्हें कोई आईडी नहीं देनी होगी, उन्हें सीधी सर्विस मिलेगी।
रिपोर्टर- लड़कियां विदेश की हैं, या नार्थ ईस्ट की?
मैनेजर- हमारे पास नार्थ ईस्ट की एक ही हैं, बाकी हमारे पास थाईलैंड की लड़कियां हैं, सभी प्रोफेशनल्स है, सभी को सिक्स ईयर एक्सपीरियंस है?
रिपोर्टर- कोई दिक्कत तो नहीं होगी?
मैनेजर- वह लाइसेंस लेकर आई हैं थाईलैंड से यहां से भी लाइसेंस लिया है।
रिपोर्टर- यानी पांच लोगों को एक साथ विदेशी लड़कियां सर्विस देंगी?
मैनेजर- हां हमारे पास थाइलैंड की पांच लड़कियां है,जबकि एक नार्थ ईस्ट की है, यदि सभी विदेशी लड़कियां चाहते हैं तो एक बार में पांच लोगों को सर्विस मिल जाएगी। नहीं तो छह को एक बार में इंटरटेन कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो