scriptबैंगलोर में दिखेगा 20 फीट ऊंचा और 45 फीट लम्बा राजस्थानी गेट | Twenty feet high and 45 feet long Rajasthani gate ready | Patrika News

बैंगलोर में दिखेगा 20 फीट ऊंचा और 45 फीट लम्बा राजस्थानी गेट

locationभोपालPublished: Dec 17, 2016 06:17:00 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक बैंगलोर में, राजस्थान प्रदेश का जम्बूरी गेट बीकानेर में बना। जम्बूरी में करणीमाताजी मन्दिर, इन्दिरा गांधी नहर, भुजिया पापड रसगुल्ला का प्रदर्शन होगा। बीकानेर संभाग से 246 सदस्यीय दल 19 दिसम्बर को रवाना होगा।

Twenty feet high and 45 feet long Rajasthani gate

Twenty feet high and 45 feet long Rajasthani gate

 भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली के तत्वावधान में 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन बैंगलोर में किया जा रहा है। इसमें बीकानेर संभाग का 246 सदस्यीय दल शामिल होगा। राजस्थान कैम्प का कलात्मक मुख्य प्रवेश द्वार बीकानेर में तैयार किया गया है ।
जयपुर में होगा पूर्वाभास 

मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय जम्बूरी में राजस्थान से 1600 सदस्य शामिल होंगे। इससे पूर्व जयपुर में राष्ट्रीय जम्बूरी पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य भर के स्काउट गाइड रोवर रेंजर शामिल होंगे।
बीस दिन लगे राजस्थानी गेट बनने में 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय जम्बूरी में राजस्थान का कलात्मक मुख्य प्रवेश द्वार स्टेट गेट बनाने का दायित्व बीकानेर मंडल को दिया गया। बीकानेर मंडल प्रशिक्षण केन्द्र रिडमलसर पुरोहितान में वरिष्ठ स्काउटर मांगीलाल सुथार, छगनलाल धामू, सीओ जसवन्त सिंह राजपुरोहित, चित्रकार श्रीवल्लभ पुरोहित, रोवर राजेश कस्वा, मनीष, महेन्द्र ने मिलकर 20 दिन में यह विशाल गेट तैयार किया है।
व्यास ने बताया कि बांसों, रस्सियों से बने 45 फीट लम्बे तथा 25 फीट उंचे इस त्रिपोलिया द्वार पर राजस्थान की कला संस्कृति, गणगौर, ढोला मारू, कालबेलिया नृत्य दर्शाये गए है । दल का नेतृत्व मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित करेंगें।
करणी माता और नहर का भी प्रदर्शन

पुरोहित ने बताया कि जम्बूरी में बीकानेर दल की ओर से करणीमाता मंदिर, इन्दिरा गांधी नहर का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। जम्बूरी के तहत राजस्थान दिवस में देश विदेश के अतिथियों को बीकानेर के पापड, भुजिया, रसगुल्ला के जायके से रूबरू करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो