scriptदिग्विजय-शिवराज में ट्विटर वॉर | Twitter war in Digvijay-Shivraj | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय-शिवराज में ट्विटर वॉर

दिग्विजय बोले भाजपा के पास हिंदु-मुस्लिम करने अलावा कोई सोच नहीं,
शिवराज ने कहा जो देश से प्रेम करते हैं हम उनकी इज्जत करते हैं
– देश बेच रहे मोदी शाह : दिग्विजय
 

भोपालFeb 05, 2020 / 08:22 pm

Arun Tiwari

,

दिग्विजय-शिवराज में ट्विटर वॉर,दिग्विजय-शिवराज में ट्विटर वॉर

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के फैसले पर आड़े हाथों लिया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मोदी और शाह देश की उस मूल्यावन संपत्ति को बेच रहे हैं जो हमारे दूरदृष्टा प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने बनाई। वे जिसको आधुनिक भारत का मंदिर कहते थे। इसे देश बेचना न कहें तो और क्या कहें।
दिग्विजय ने एक और ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के पास हिंदु-मुस्लिम करने के अलावा न कोई सोच है और न विकल्प। दिग्विजय सिंह पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि हम हिन्दू, मुसलमान सबसे प्यार करते हैं। जो देश से प्रेम करते हैं, हम उनकी इज्जत करते हैं, लेकिन जिसने देश को टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की,तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे, काल कोठरी में डालकर सड़ा देंगे।

शिवराज ने चलाए तीर :
– आजादी के समय भारत व पाकिस्तान में समझौता हुआ था कि दोनों अपने-अपने देश के अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करेंगे। भारत ने तो अपना वचन निभाया, लेकिन पाकिस्तान में हिन्दू, बौद्ध, जैन धार्मिक आधार पर प्रताडि़त किये जा रहे हैं।
– धार्मिक आधार पर पाकिस्तान से प्रताडि़त होकर भारत आने वाले हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन भाई-बहनों को भारत की नागरिकता दी जायेगी। सीएए का विरोध करने वालों, कान खोलकर सुन लो कि नागरिकता कानून तो लागू होकर रहेगा।
– हम लोग नारा लगाते थे कि राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे तो कांग्रेस वाले मजाक उड़ाते हुए कहते थे कि लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे। कांग्रेस वालों सुन लो कि अप्रैल महीने से राममंदिर के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा

Home / Bhopal / दिग्विजय-शिवराज में ट्विटर वॉर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो