scriptBreaking : दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर, एक कार पलटी,देखें वीडियो | Two cars collide, a car turns over | Patrika News

Breaking : दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर, एक कार पलटी,देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Jun 06, 2019 04:24:36 pm

Submitted by:

Amit Mishra

राजधानी के अरेरा हिल्स के पास की घटना

news

Breaking : दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर, एक कार पलटी

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित अरेरा हिल्स में दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दो बार पलट गई। घटना अरेरा हिल्स स्थित मंडी बोर्ड और राजस्व आयुक्त कार्यालय के सामने वाले चौराहे की है। दोनों कारों में सवार दो दो युवक घायल हुए है। पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

 

news 5
घटना के बाद लगी भीड़
घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि दोनों कारें तेज रफ्तार से आ रही थी। तभी चौराहें के पास दोनों कारों आपस में भीड़ गई। दोनों कारों में टक्कर होेनें के बाद आसपास माजूद लोगों ने घायलों का बाहर निकाला। लोगों का कहना घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई ,लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
news in bhopal
कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

उधर बैरागढ में एक कपड़ा व्यापारी ने कर्जदारों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या प्रयास किया। व्यापारी को गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपड़ा व्यापारी बैरागढ़ के बैंक ऑफ बड़ौदा रोड पर रहता है। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी थावरचंद लखानी की बैरागढ़ के कृष्ण कांप्लेक्स में दुकान है। जानकारी मिलते ही बैरागढ़ थाने की पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक कपड़ा व्यापारी कर्जदारों से परेशान था। पैसों के लेनदेन के व्यापारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
कपड़ा व्यापारी ने जहर खाकर के मामले की पुलिस जांच में जुट गई हैं। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रहीं है। और अभी तक कुछ भी स्पस्ट नहीं हो सका है कि व्यापारी ने आत्महत्या प्रयास क्यों किया।
व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
कपड़ा व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पर व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो