scriptदिवाली और छठ पूजा के लिए यात्रियों को मिला तोहफा, चलने वाली हैं ये 2 क्लोन ट्रेनें | Two clone trains received by Bhopal, one 23 and two will run from 25 | Patrika News

दिवाली और छठ पूजा के लिए यात्रियों को मिला तोहफा, चलने वाली हैं ये 2 क्लोन ट्रेनें

locationभोपालPublished: Sep 22, 2020 12:18:03 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– भोपाल में दो क्लोन ट्रेनें मिलीं- आते-जाते भोपाल में लेंगी हाल्ट

photo6289545173801216820.jpg

Two clone

भोपाल। कोरोना काल में एक बार फिर से बंद पड़ी ट्रेनों की रफ्तार फिर से शुरु हो गई है। वही रेलवे ने आने वाले त्यौहारों के समय में रेल यात्रियों (indian railway) को तोहफा दिया है। बता दें कि रेल मंत्रालय ने दो क्लोन ट्रेन (clone trains) और चलाने की घोषणा कर दी है। यात्रियों के लिए ये दोनों ही ट्रेनें वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन और यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई जाएंगी।

वास्कोडिगामा के लिए चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक क्लोन हमसफर श्रेणी की होगी। यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली ट्रेन स्पेशल श्रेणी की रहेगी। इन ट्रेनों के चलने से आने वाले त्यौहारों के समय में लोगों को सफर करने में सुविधा रहेगी।

train5.jpg

जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

07379 वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन: 25 से प्रति शुक्रवार को वास्कोडिगामा से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। शनिवार शाम 5:20 बजे भोपाल आएगी। रविवार सुबह 4:20 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

07380 हजरत निजामुद्दीन-वास्कोडिगामा : 27 से हर रविवार को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 1 बजे चलेगी। रविवार रात 11:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। मंगलवार सुबह 4:45 बजे वास्कोडिगामा पहुंचेगी।

06523 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन : 23 सितंबर से बुधवार व शनिवार को यशवंतपुर से दोपहर 1:55 बजे चलेगी। तीसरे दिन दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेगी। अगले दिन हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

06524 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर : 26 सितंबर से शनिवार एवं मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:45 बजे चलेंगी। शाम 7:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 6:20 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो