scriptलकड़बग्घे के दो शावकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | Two hyena cubs died, unknown vehicle collided | Patrika News

लकड़बग्घे के दो शावकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

locationभोपालPublished: Sep 16, 2021 01:33:41 am

Submitted by:

Rohit verma

कलियासोत वन क्षेत्र में घटना, जांच शुरू

लकड़बग्घे के दो शावकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

लकड़बग्घे के दो शावकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल. कलियासोत वन क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे के दो शावकों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग ने बुधवार को शवों को उठवाकर मामला जांच में लिया। शवों को वन विहार भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वन्य प्राणियों को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, बुधवार सुबह कलियासोत के 13 शटर से जागरण लेक सिटी की ओर जाने वाली सड़क पर वन्य प्राणी के दो शावकों के पड़े होने का समाचार मिला था, जिसके बाद कर्मचारियों को भेजकर मौका मुआयना कराया गया। देखने में यह जंगली कुत्ते के शावक लग रहे थे, जांच में इनके लकड़बग्घे के शावक होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद शवों को पीएम के लिए वन विहार भेजा गया। इनकी मौत किस वाहन के चपेट में आने से हुई इसका पता लगवाया जा रहा है।
दुर्घटना में घायल दोनों युवकों की मौत, गिरने से सिर में लगी थी चोट
शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर मल्टी में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। इधर, अशोका गार्डन में पुताई कर रहा मजदूर झूले से गिर गया। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि विष्णु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति (24) राम मंदिर के पास अटल अय्युब नगर का रहने वाला था। विष्णु ***** लाइन सुधारने का काम करता था। इधर, अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक संतोष वंशकार (35) जैन कालोनी एकता नगर करोंद में रहता था और पुताई का काम करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो