scriptभोपाल में बड़ा हादसा, बाइक पर जा रहे तीन लोगों को डंपर ने कुचला | Two killed in road accident On kolar road bhopal 23 sep 2020 | Patrika News

भोपाल में बड़ा हादसा, बाइक पर जा रहे तीन लोगों को डंपर ने कुचला

locationभोपालPublished: Sep 23, 2020 12:15:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

कोलार क्षेत्र में सफाई करके लौट रहे थे नगर निगम के कर्मचारी…।

580844-accident.jpg

accident

 

भोपाल। कोलार रोड इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक डंपर ने बाइक पर जा रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दूसरी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद काफी देर तक कोलार रोड पर जाम लग गया था।

 

राजधानी के कोलार रोड पर डीमार्ट के सामने बुधवार को सुबह यह हादसा हुआ है। कोलार पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे। गोविंद (40) बाइक चला रहा था। पीछे लक्ष्मीबाईि (40) और पिंकी बैठे थे। तीनों ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। तीनों की नगर निगम के सफाईकर्मी थे।

 

हादसा उस समय हुआ जब यह लोग डीमार्ट के सामने से गुजर रहे थे और पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक फिसल गई और डंपर इन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में गोविंद और लक्ष्मीबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिंकी की हालत गंभीर हुई है। पिंकी को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि मौके पर भीड़ बढ़ता देख डंपर चालक वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसे के बाद कोलार रोड पर लगा जाम

हादसे के बाद कोलार रोड पर जाम लग गया। काफी देर तक लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आफिस टाइम होने के कारण इस रोड पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है, ऐसे में कई वाहनों की गति जाम के कारण धीमी रही। थोड़ी देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता शुरू करवाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो