script

रात 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन में होगी यूजी-पीजी पढ़ाई, 30 मिनट का होगा एक पीरियड

locationभोपालPublished: Sep 17, 2020 10:03:42 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

रोजाना हर क्लास और सेमेस्टर की पढ़ाई होगी।

रात 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन में होगी यूजी-पीजी पढ़ाई, 30 मिनट का होगा एक पीरियड

रात 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन में होगी यूजी-पीजी पढ़ाई, 30 मिनट का होगा एक पीरियड

भोपाल. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भले ही ऑनलाइन पढ़ाई पर विवाद हुआ लेकिन कॉलेजों की पढ़ाई दूरदर्शन पर जरूर कराई जाएगी। इसके लिए बाकायदा समय सारणी बनाई गई है। रात 7 बजे से लेकर 10 बजे तक 3 घंटे तक कक्षाएं चलेंगी। जिसमें रोजाना हर क्लास और सेमेस्टर की पढ़ाई होगी। तीस मिनट का एक पीरियड होगा।
जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक दूरदर्शन में पढ़ाई का कार्यक्रम चलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक करते हुए इस पर अमल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए सरोजिनी नायडू में प्राध्यापक पीके खरे के स्थान पर भूपेन्द्र झा को जिम्मेदारी दी गई है।
तीन घंटे पढ़ाई कराने के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति सभी कॉलेजों और कोर्स के अध्यापकों व प्रोफेसरों के वीडियो बनाकर दूरदर्शन पर प्रसारित करने की व्यवस्था बना रहे हैं। आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि 15 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं जिसके बाद यह प्रस्ताव शासन स्तर पर रखा जाएगा।
आई.टी.आई में प्रवेश के लिए तीसरी सूची होगी जारी
आई.टी.आई. प्रवेश में तृतीय चयन सूची 18 सितम्बर को जारी होगी। इसमें प्रवेश प्रक्रिया 19 सितम्बर से प्रारंभ होकर 22 सितम्बर तक पूर्ण कर ली जायेगी। डीएसटी के तहत प्रवेश के लिए मेरिट सूची के आवेदकों का साक्षात्कार, चयन तथा प्रवेश की कार्यवाही 20 से 22 सितम्बर के मध्य की जायेगी। पोर्टल पर 24 सितम्बर को संस्थावार, श्रेणीवार रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित की जायेगी। रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग के लिए पोर्टल 25 सितम्बर को पुन: ओपन किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020 में आई.टी.आई. में अब तक कुल 11 हजार 390 बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इसके तहत क्रॉस ट्रेनिंग स्किल में 11 हजार 68, इंडिस्ट्रीयल मेजमेंट समिति-201 तथा डयूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग में 121 बच्चों को प्रवेश मिला है।

ट्रेंडिंग वीडियो